आजतक पर आए दिन कोई -न-कोई ऑपरेशन चलता ही रहता है. इसी कड़ी में आजतक पर आज ऑपरेशन 'करोड़पति' चलाया गया. इस ऑपरेशन के निशाने पर पर्ल ग्रुप है जो P7 न्यूज़ नाम के हिंदी समाचार चैनल का संचालन भी करती है. ऑपरेशन में बताया गया है कि कैसे पर्ल ग्रुप के डायरेक्टर 'निर्मल सिंह भंगू' ने निवेशको को ठगा और 45,000 हजार करोड़ रूपये का हेर-फेर हुआ. इसी धोखाधड़ी की बदौलत कंपनी ने आस्ट्रेलिया में कारोबार खड़ा किया. हालाँकि इस मामले में सीबीआई की जांच जारी है. लेकिन आजतक ने अपने ऑपरेशन में दिखाया कि पर्ल ग्रुप अब भी 'पॉनजी स्कीम' के जरिए फर्जीवाड़ा जारी है.M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar