[caption id="attachment_22674" align="alignright" width="300"]
आजतक के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजय सिन्हा की किताब 'रिश्ते' का विमोचन करते एक्शन-जैक्शन अजय देवगण [/caption]एक्शन – जैक्शन अजय देवगण ने पत्रकार संजय सिन्हा के साथ अपने ‘रिश्ते’ को आज निभाया और अपनी तमाम व्यस्तता के बावजूद जा पहुँचे दिल्ली के ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में. जहाँ प्रेस और पुस्तक प्रेमियों की मौजूदगी में उन्होंने आजतक के एक्जीक्यूटिव एडिटर संजय सिन्हा की किताब ‘रिश्ते’ का लोकार्पण किया.
संजय की यह किताब अपने आप में इस मायने में अनोखी है कि इसमें फेसबुक पर लिखी गयी उनकी चुनेंदा एफबी स्टेट्स को एकत्रित करके उसे किताब की शक्ल में ढाला गया है. यह एफबी स्टेटस छोटी-छोटी सच्ची कहानियाँ हैं जिससे कहीं-न-कहीं संजय रूबरू होते रहे हैं और उसे नित्य फेसबुक पर एफबी स्टेटस के रूप में कलमबद्ध करते रहे.
हालाँकि मीडिया खबर डॉट से बातचीत में उन्होंने बताया कि किताब लिखना है ऐसी सोंच के साथ उन्होंने एफबी स्टेटस लिखना शुरू नहीं किया था. वह बस अपने समय और लेखनी का सदुपयोग करना चाहते थे और बस इसी मकसद से एफबी जीवन की सच्ची घटनाओं को बिना नागा किए लिखते चले गए और अब ये किताब की शक्ल में आ गयी.
बहरहाल ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर में अजय देवगण के द्वारा किताब के विमोचन के बाद संजय सिन्हा ने किताब का पाठ भी किया. किताब का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है.

M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar