नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आजतक का तोहफा - ऑपरेशन दंगा
मोहम्मद अनस
ख़ुफ़िया कैमरे लगा कर आप अपनी बात दूसरों के मुंह में डाल दें फिर कहें की सबसे बड़ा खुलासा कर दिया ।सवाल करें कि दंगों में आज़म खान शामिल थे ? पुलिस वाला तो कहेगा ही की जी साब वे शामिल थे ,उनका प्रेशर था ,पर स्टिंग और खुलासा इसे नहीं कहते ।खुलासा तब होता जब आप आज़म खान के काल रिकार्ड ,उनकी आवाज़ या उनसे बातचीत के नमूने पेश किए जाते । किसे बेवकूफ बना रहे हो और दंगों का रुख किधर मोड़ रहे हो । तुम्हारी ख़ुफ़िया टीम में शामिल पत्रकारों का झुकाव एवं दलाली का पुराना इतिहास नरेंद्र मोदी और भाजपा से जुड़ा है ।
दीपक शर्मा नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बनाते रहे हैं ,वही दीपक शर्मा मुजफ्फरनगर दंगों में अखिलेश यादव और मनमोहन-सोनिया के दौरे को चुनावी स्टंट बताते है लेकिन वही दीपक शर्मा जिनके पास पूरे 50 मिनट थे , एक बार भी भाजपा के उन चार विधायकों के वीडियो फुटेज का कहीं जिक्र नहीं करते जिसकी वजह से पचास हजार की भीड़ जमा होती है और मुजफ्फरनगर जल उठता है।
दीपक शर्मा एण्ड कम्पनी ने कवाल गाँव में घटी घटना का सच नहीं बताया । मुजफ्फरनगर दंगे की असली वजह वह वीडियो क्लिप थी जिसे भाजपाई विधायक ने पूरे शहर में बंटवाया और एक मामूली सी हत्या की घटना को दो समुदायों के बीच दंगे का रूप दे दिया ।
पुलिस वालों से आफ द रिकार्ड हुई बातचीत को आन द रिकार्ड दिखा कर दीपक शर्मा और उनकी पूरी आज तक की टीम ने न सिर्फ पत्रकारों के प्रति पुलिस प्रशासन में गहरा अविश्वास पैदा किया है बल्कि उन बड़बोले पुलिस वालों की नौकरियां भी खतरे में डाली है ।
और संघियों को लगता है की इस तथाकथित खुलासे में आज़म खान बुरी तरह फंस रहे हैं। वे सब एक बार फिर से देखें ,साफ़ तौर पर दिखाई और सुनाई दे रहा है की आज तक के रिपोर्टर के यह पूछने पर की ‘क्या आज़म खान ...तो पुलिस वाला कहता है हाँ जी ... ऐसे तो अगर वही रिपोर्टर यह पूछता ‘क्या नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह’ ...तो पुलिस वाला कहता हाँ जी ।
आखिर क्यों नहीं दीपक शर्मा एवं आज तक ने भाजपा के उन विधायकों ,किसान यूनियन के लोगों के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछा ? क्यों सब कुछ घुमा फिरा कर समाजवादी पार्टी और केंद्र को निशाने पर रखा ? उसका जवाब बहुत साफ़ है ,आज तक ने पूरी ताकत लगा दी है नरेंद्र मोदी को स्थापित करने के लिए ,दंगों से पीड़ित एवं मानवीय संवेदना वाला हर इंसान इस तरह की मनगढ़ंत खबर देख कर राज्य और केंद्र में शासन कर रही दोनों पार्टियों से घृणा करेंगा और इसका लाभ भाजपा के खाते में जाएगा ।
ये माना जा सकता है की सियासी दबाव रहा है दंगा भड़काने और न रोक पाने में लेकिन भड़काया भाजपा के दंगाई विधायकों ने ही था। दंगाईयों को व़क्त रहते न रोक पाने की वजह से हम समाजवादी सरकार की जितनी चाहे आलोचना कर सकते हैं । (मोहम्मद अनस )
(स्रोत - एफबी)

(स्रोत - एफबी)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar