लखनऊ। आजतक ने कल 'ऑपरेशन दंगा' दिखाया। उसके बाद हंगामा मच गया। ऊँगली समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता 'आजम खान' की तरफ उठी। स्टिंग ऑपरेशन में पुलिसवाले ने आजम खान का ही नाम लिया है। इससे आज़म खान बुरी तरह बौखला गए और आनन - फानन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर अपनी सफाई पेश की। प्रेस कांफ्रेंस में आजम खान ने कहा कि साजिशन मेरा नाम लिया जा रहा है। मैंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया था। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। साजिशन उनका नाम खींचा जा रहा है। वह सच्चाई और साफ-सुथरी जिंदगी गुजारते हैं। साजिशन चैनल ने उनका राजनीतिक करियर दागदार करने की कोशिश की है। लगता है कि वह चैनल किसी के लिए काम कर रहा है।
आजम ने कहा कि समाचार देखने से ही लग जाता है कि दारोगा के मुंह में अपनी बात डालकर कहलवाई गई। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनली भी यह गलत बात है। उस जिले में टेलीफोन कॉल्स के रिकॉर्ड निकलवाए जा सकते हैं। मैंने किसी को कोई फोन नहीं किया। हो सकता है हमारे नाम से किसी ने किया हो। मेरे नाम से कोई फोन करता है तो मैं कैसे मुजरिम हो सकता हूं।
आजम ने कहा कि चैनल में दिखाए जा रहे स्टिंग ऑपरेशन सच हो तो मैं जीने के बजाय मर जाना बेहतर समझूंगा। उन्होंने कहा कि चैनल ने जिस तरह का काम किया उससे लगता है कि कुछ लोग मेरा राजनीतिक करियर डैमेज करना चाहते हैं।
आजम ने कहा कि अगर विपक्ष ने सदन चलने दिया तो यह सारी बातें वहां आएंगी। उन्होंने कहा कि स्टिंग आपरेशन पर न तो उन्हें कोई सफाई देनी है और न ही उन्हें गुस्सा है। मुजफफरनगर जिले का प्रभारी होने के नाते वह तो केवल वहां की कानून व्यवस्था बनाए रखना चाहते हैं।
(एजेंसी)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
