टीवी टुडे नेटवर्क (T.V. Today Network) के हिन्दी समाचार चैनल आजतक तेज (AAJTAK TEZ) का नाम बदलने वाला है। खबरों के मुताबिक इस संबंध में तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और संभवतया सितंबर 2021 के महीने से चैनल अपने नए नाम और स्वरूप में नजर आएगा।
आजतक तेज का नया नाम गुड न्यूज टुडे होगा। आजतक तेज को वर्ष 2004 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त चैनल का उद्देश्य फटाफट खबरें दर्शकों तक पहुंचाना था। यानि कम समय में ज्यादा खबरें। ढेरों दर्शकों ने इसे पसंद भी किया। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बदलाव को तेज के दर्शक कैसे लेते हैं।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
