Media Khabar

Advertisement

Advertisement

300 मीडियाकर्मी निकाल दिए गए और कहीं चीख तक सुनाई नहीं दी

अनियंत्रित निजी पूँजीकरण का पहला और निर्मम हमला रमेश यादव [caption id="attachment_9138" align="alignleft" width="604"] मंदी के बहाने पत्रकारों पर वज्रपात [/caption]अगस्त 17,2013. CNN,IBN अौर IBN-7 ने क़रीब 300 मीडिया कर्मियों को निकाल बाहर किया है. इतने बड़े पैमाने पर छटनी हुई और कहीं चीख़ तक सुनाई...

M
Media Khabar
August 17, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

अनियंत्रित निजी पूँजीकरण का पहला और निर्मम हमला रमेश यादव [caption id="attachment_9138" align="alignleft" width="604"]मंदी के बहाने पत्रकारों पर वज्रपात मंदी के बहाने पत्रकारों पर वज्रपात [/caption]अगस्त 17,2013. CNN,IBN अौर IBN-7 ने क़रीब 300 मीडिया कर्मियों को निकाल बाहर किया है. इतने बड़े पैमाने पर छटनी हुई और कहीं चीख़ तक सुनाई नहीं दी. चारों तरफ़ मरघट सरीखा सन्नाटा पसरा हुआ है. अभिव्यक्ति की आज़ादी के लड़ाके कहाँ और किस मांद में अन्डरग्राउंड हैं,फ़िलहाल कोई ख़बर नहीं है. हमारे हिसाब से अनियंत्रित निजी पूँजीकरण का पहला और निर्मम हमला है... निरंकुश पूँजी,बेलगाम मालिकों अौर आत्मसमर्पण करने वाले मलाईदार मैनेजरों के ख़िलाफ़ सभी 300 पत्रकारों के पक्ष में हमारी अभिव्यक्ति.....! आज वो 300 लोग ख़बर नहीं बन पाये जो कल तक ख़बर बनाते रहे ... कहाँ हैं लोकतंत्र के रखवाले और लड़ाके कहाँ है सरकार और उसके नमाइंदे कहाँ हैं न्याय के पैरोकार कहाँ हैं मानवाधिकार के स्वघोषित फ़रिश्ते कहाँ अभिव्यक्ति की आज़ादी के सुकुमार लड़ाके कहाँ हैं चौथे खम्भे के शिल्पी कहाँ हैं वो जो जनसरोकारों का मशाल जलाये फिरे हैं कहाँ हैं वो जो सिद्धांतों का लबादा ओढ़े बैठे हैं कहाँ हैं वो जो लोकतंत्र की संजीवनी लिए टीवी स्क्रीन पर सुबह-शाम चमकते हैं कहाँ हैं मिशन,मूल्य,मानवीयता,मार्मिकता के महान मदाड़ी कहाँ हैं जनमंच के वो कलाकार कहाँ प्राइवेट पूँजी के ख़िलाफ़ शंखनाद करने वाले कहाँ हैं क़लम की मूठ तोड़ने वाले मालिकों और उनके प्यादगीरों ने छीन ली सैकड़ों का रोज़गार अौर परिवारों की ख़ुशियाँ कौन है हमलावर और कौंन हैं तमाशबीन कहाँ हैं पत्रकारिता-पत्रकारों और पवित्रता का पालक कहाँ हैं वो जिन्हें नाज़ है हिन्द पर .... ....आत्मबोध.... सबसे ख़तरनाक होता है/मुर्दा शांति से भर जाना न /होना तड़प का सब सहन कर जाना/ सबसे ख़तरनाक होता है /हमारे सपनों का मर जाना -पाश पाश की यह पंक्ति निकाले गये 300 मीडिया कर्मियों पर सटीक बैठती है... जिस लड़ाई को 300 लोग मिलकर नहीं लड़ सकते. एक दम ख़ामोश हो जाते हैं,इसका मतलब यह अपने समय का सबसे ख़ौफ़नाक मंज़र है... (साभार - फेसबुक)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar