Media Khabar

Advertisement

Advertisement

ज़ी न्यूज पर बेशर्मी लाइव,दागदार चैनल दूसरे के दाग नहीं धो सकता

विनीत कुमार हनी सिंह का पहला सीरियस इंटरव्यूः जी न्यूज जी न्यूज पर जिस बेशर्मी से हनी सिंह अपनी तारीफों के पुल बांध रहा है,,( मैं बहुत अच्छा आदमी हूं, मैं बहुत ईमाददार हूं, कोई सिंह नहीं लगाता, मैं सिंह ही लाउंगा) उससे रत्तीभर भी कम बेशर्मी से चैनल का दागदार संपादक सुधीर चौधरी उसकी तारीफ में कसीदे न...

M
Media Khabar
September 1, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

विनीत कुमार hunny-singh-zee-newsहनी सिंह का पहला सीरियस इंटरव्यूः जी न्यूज जी न्यूज पर जिस बेशर्मी से हनी सिंह अपनी तारीफों के पुल बांध रहा है,,( मैं बहुत अच्छा आदमी हूं, मैं बहुत ईमाददार हूं, कोई सिंह नहीं लगाता, मैं सिंह ही लाउंगा) उससे रत्तीभर भी कम बेशर्मी से चैनल का दागदार संपादक सुधीर चौधरी उसकी तारीफ में कसीदे नहीं पढ़ रहा है. "हम आम लोगों की भाषा बोलते हैं", "लड़कियां पहले डरती थी लेकिन अब खुलकर सामने आ रही है", "हर लीजेंड के साथ ऐसा होता है तो मेरे साथ भी हो रहा है, पैरेंट्स ने कहा और होगा" जैसे स्लग और पंक्तियों की स्क्रीन पर आवाजाही जा रही है. इसी बेशर्मी के बीच सुधीर चौधरी लखैरा टाइप से हंसते हुए पूछता है- लड़कियां ये जानना चाहती है कि आप शादीशुदा या सिंगल हैं ? कहने को तो ये चैनल सीरियस इंटरव्यू ले रहा है लेकिन इसकी पूरी फ्लेवर में हनी सिंह को क्लीनचिट देने, एन्डोर्स करने और उन चैनलों का मजाक उड़ाने के भाव शामिल हैं जिन्होंने इसके गाने पर सवाल किए थे..जिस बेहूदगी के साथ हनी सिंह जवाब दे रहा है, सुधीर चौधरी की उसी क्रम में बेहूदगी जारी है..पर शायद इनदोनों को इस बात का आभास नहीं है कि दागदार चैनल, उसका संपादक एक दूसरे दाग को धो नहीं सकता. (विनीत कुमार के एफबी वॉल से साभार)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar