मीनाक्षी शर्मा
आजकल एक गाना श्रोताओं में ख़ासा लोकप्रिय हो रहा है जिसे सुन कर ख़ास कर वो श्रोता बहुत खुश हो रहे हैं जिनका नाम बबलू है. गायिका हार्ड कौर की आवाज़ का यह गीत बबलू हैप्पी है जल्दी ही रिलीज़ होने वाली फ़िल्म बबलू हैप्पी है का है.
फ़िल्म आई ऍम कलाम फेम निर्देशक निला मधब पांडा की यह फ़िल्म बबलू हैप्पी है युवाओं का प्यार, जिंदगी और कमिटमेंट्स के प्रति क्या नजरिया है, को लेकर बनाई गई है। यूं तो इस फ़िल्म में कई गाने हैं लेकिन फ़िल्म का शीर्षकबबलू हैप्पी है बहुत लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि इस गीत के बोल ही कुछ ऐसे हैं कल होने वाली शादी है आज तो बबलू हैप्पी है.
वैसे भी शादियों का मौसम है और आजकल शादी में बैचलर पार्टी भी जरुर होती है तो यह गाना हर शादी, ब्याह की पार्टी की जान होने वाला है ऐसा कहना है खुद इस गाने को गाने और लिखने वाली हार्ड कौर का जिन्होंने इसका संगीत भी तैयार किया है.
तो सारे बबलू तैयार हो जाइये हैप्पी होने के लिए हार्ड कौर के इस गीत को सुनकर। यह गाना उन्होंने इंडिया के सारे बबलूओं के लिए ही गाया है।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar