Media Khabar

Advertisement

Advertisement

सोशल मीडिया का हो रहा है दुरुपयोग : आईबी प्रमुख

नई दिल्ली। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख आसिफ इब्राहिम ने आज कहा कि देश में समस्या पैदा करने के लिए सोशल मीडिया माध्यम का दुरूपयोग हो रहा है और ये बात हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा से साबित होती है। आईबी निदेशक ने कहा कि आतंकवादी संगठन :आईएम: अन्य आतंकी संगठनों के...

M
Media Khabar
November 22, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

नई दिल्ली। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख आसिफ इब्राहिम ने आज कहा कि देश में समस्या पैदा करने के लिए सोशल मीडिया माध्यम का दुरूपयोग हो रहा है और ये बात हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा से साबित होती है। आईबी निदेशक ने कहा कि आतंकवादी संगठन :आईएम: अन्य आतंकी संगठनों के साथ साठगांठ करने की कोशिश कर रहा है। इब्राहिम ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में कहा कि आईएम और लश्कर ए तय्यबा ने भारत में हमले करने के लिए क्षमता बढा ली है। ेन्होंने कहा कि आईएम का जहां तक सवाल है, उसका नेतृत्व सीमा पार से निर्देश जारी कर रहा है और आईएम की कोशिश अन्य आतंकी संगठनों के साथ साठगांठ करने की है । इब्राहिम ने कहा कि देश के सामाजिक ताने बाने को बनााये रखना भी एक चुनौती है। उन्होंने सोशल मीडिया के दुरूपयोग पर रोक की आवश्यकता जताते हुए एक वीडियो का उदाहरण दिया जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया और उसके बाद मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक तनाव भडक गया।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar