Media Khabar

Advertisement

Advertisement

साधना ग्रुप के डायरेक्टर बने आलोक अवस्थी

श्री न्यूज़ के सीईओ रहे आलोक अवस्थी ने अपनी नयी पारी साधना न्यूज़ के साथ शुरू की है। आलोक अवस्थी को प्रभातम ग्रुप का डायरेक्टर बनाया गया है। आलोक को प्रभातम ग्रुप के चैनेल्स की रीलॉन्चिंग की ज़िम्मेदारी दी गयी है। उन पर खास तौर से चैनेल को उत्तर प्रदेश में मज़बूती दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी। प्रभातम ग्रु...

M
Media Khabar
November 30, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

श्री न्यूज़ के सीईओ रहे आलोक अवस्थी ने अपनी नयी पारी साधना न्यूज़ के साथ शुरू की है। आलोक अवस्थी को प्रभातम ग्रुप का डायरेक्टर बनाया गया है। आलोक को प्रभातम ग्रुप के चैनेल्स की रीलॉन्चिंग की ज़िम्मेदारी दी गयी है। उन पर खास तौर से चैनेल को उत्तर प्रदेश में मज़बूती दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी। प्रभातम ग्रुप को उम्मीद है की आलोक अवस्थी के अनुभव का इस्तेमाल करके वो उत्तर प्रदेश में साधना न्यूज़ के पैर जमाने में कामयाब होगा। इससे पहले आलोक अवस्थी श्री न्यूज़ को लांच करा चुके हैं। आलोक अवस्थी लॉन्चिंग के वक़्त से श्री न्यूज़ की टीम का हिस्सा थे। उन्हीं की अगुवाई में श्री न्यूज़ की लॉन्चिंग हुयी थी। श्री न्यूज़ चैनल को कामयाबी की राह पर ले जाने और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पहचान बनाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। आलोक के इस्तीफा देने के बाद से श्री न्यूज़ की पकड़ कमज़ोर हुयी है। अनुभवहीन लोगों के कारण श्री न्यूज़ अब तक पुरानी साख वापस नहीं हासिल कर पाया है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar