Media Khabar

Advertisement

Advertisement

विधायक की शिकायत पर पत्रकार अनिल ओझा पर गिरी गाज,हिन्दुस्तान ने ओझा को कहा बाय-बाय

-प्रबंधन के विरोध में डुमरांव के कई पत्रकारों ने छोड़ा काम बक्सर(31मई) : विधायक के खिलाफ कलम चलाना डुमरांव के पत्रकार अनिल ओझा के लिए मुसीबत बन गया है। जदयू के स्थानीय विधायक दाउद अली की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने उनको बाय-बाय कह दिया है। प्रबंधन के इस डरपोक फैसले के खिलाफ डुमर...

M
Media Khabar
June 1, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

-प्रबंधन के विरोध में डुमरांव के कई पत्रकारों ने छोड़ा काम बक्सर(31मई) : विधायक के खिलाफ कलम चलाना डुमरांव के पत्रकार अनिल ओझा के लिए मुसीबत बन गया है। जदयू के स्थानीय विधायक दाउद अली की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिन्दुस्तान अखबार ने उनको बाय-बाय कह दिया है। प्रबंधन के इस डरपोक फैसले के खिलाफ डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के कई पत्रकारों ने आवाज उठायी है। हिन्दुस्तान के लगभग आधा दर्जन पत्रकारों ने एक साथ शनिवार को काम न करने का फैसला लिया। सभी संवाददाताओं ने अपने मुख्यालय को अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। इस घटना पर अपनी राय देते हुए बक्सर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हिन्दुस्तान प्रबंधन से लाख गुना बेहतर जमीर तो उन मुफस्सिल पत्रकारों का है। जिन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। लेकिन अपने साथी का साथ नहीं छोड़ा। एक विधायक की धमकी पर पत्रकार को सेवा से निकालना तो कलम को कलंकित करने वाला फैसला।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar