आशीष कुमार 'अंशु'पनौती हटाओ,वर्ल्ड कप लाओ - रेड एफएम [caption id="attachment_25180" align="alignright" width="300"]
रेड एफएम फैला रहा है अंधविश्वास[/caption]
रेड एफएम को लगता है कि कुछ लोग ऐसे पनौती होते हैं जिनके क्रिकेट मैच देखने की वजह से इंडिया क्रिकेट में हारती है और कुछ लोग होते हैं, जिनके देखने की वजह से इंडिया क्रिकेट जीतता है। इन दिनों यह रेडियो एफएम दिल्ली की पनौती की तलाश कर रहे हैं। पनौती तलाशने का उनका विज्ञापन मुझे अश्लील जान पड़ता है। आज के समय में एक एफएम रेडियो इस तरह खुलेआम अंधविश्वास का प्रचार कर रहा है और दूसरी तरफ हम कह रहे हैं कि अंधश्रद्धा से हमारी लड़ाई जारी है। एफएम को जल्दी से जल्दी पनौती वर्ल्ड कप क्रिकेट वाले विज्ञापन पर रोक लगानी चाहिए।
@fbM
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar