Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मौत की भी टीआरपी परमानेंट नहीं होती

पंकज शुक्ल टेलीविजन सीरियल्स में काम करने वाली किसी ऐसी अभिनेत्री का नाम आपको याद है जिसने पांच साल, या फिर दो-तीन साल पहले ही किसी हिट सीरियल में काम किया हो? ज़ोर देकर याद करना पड़ता है, है ना! लेकिन, जब ये सीरियल हिट चल रहा होता है, तो इन अभिनेत्रियों में से तमाम के नखरे ऐसे होते हैं, जैसे बस अब...

M
Media Khabar
April 6, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

पंकज शुक्ल
12321406_10156712297845007_2326124668217212406_n टेलीविजन सीरियल्स में काम करने वाली किसी ऐसी अभिनेत्री का नाम आपको याद है जिसने पांच साल, या फिर दो-तीन साल पहले ही किसी हिट सीरियल में काम किया हो? ज़ोर देकर याद करना पड़ता है, है ना! लेकिन, जब ये सीरियल हिट चल रहा होता है, तो इन अभिनेत्रियों में से तमाम के नखरे ऐसे होते हैं, जैसे बस अब इनका ही राज चलता रहेगा टीवी इंडस्ट्री पर। ऐसी ही एक अभिनेत्री के नखरे इन दिनों एक सुपरहिट सीरियल झेल रहा है। काश! इन अभिनेत्रियों को ये पता हो कि "तुझसे पहले यहां पर जो तख्तानशीं था, उसे भी अपने खुदा होने का इतना ही यकीं था"। और, फिर वो वक्त भी आता है जब सीरियल बंद हो जाता है। ईएमआई के पैसे नहीं होते देने को। घर किराए की तारीख नज़दीक आते ही घर काटने को दौड़ता है। और, एक और प्रत्यूषा हमें दिख जाती है! लेकिन, कितने दिन, हफ्ते दो हफ्ते? मौत की भी टीआरपी परमानेंट नहीं होती। स्रोत - एफबी
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar