Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मोदी सरकार में कुछ मंत्री कांग्रेस के भी बाप हैं

कुमुद सिंह अरूण जेटली का हार्डडिस्‍क फारमेट नहीं हुआ है। मैं पहले ही बता चुकी हूं कि मोदी सरकार में कुछ मंत्री कांग्रेस के भी बाप हैं। अरुण जेटली ने आज लगतार दूसरे दिन मोदी सरकार को हंसी का पात्र बना दिया है। उन्‍होंने सीएजी को सलाह दी है। वही सलाह जो कभी मनीष तिवारी दिया करते थे। विनोद राय की सनसनी...

M
Media Khabar
October 29, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

कुमुद सिंह
अरूण जेटली का हार्डडिस्‍क फारमेट नहीं हुआ है। मैं पहले ही बता चुकी हूं कि मोदी सरकार में कुछ मंत्री कांग्रेस के भी बाप हैं। अरुण जेटली ने आज लगतार दूसरे दिन मोदी सरकार को हंसी का पात्र बना दिया है। उन्‍होंने सीएजी को सलाह दी है। वही सलाह जो कभी मनीष तिवारी दिया करते थे। विनोद राय की सनसनी पर हल्‍ला मचाने वाले जेटली आज सनसनी फैलाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार के खातों को हेडलाइन न बनाये, क्‍यों ना बनाये जेटली जी, क्‍योंकि आप की काली करतूत लोग न जान सके या फिर उन घोटालों की पोल खुलने का डर है जो हुआ ही नहीं है। क्‍या विनोद राय यह कह चुके हैं कि उन्‍होंने सनसनी फैलायी। श्री राय को सनसनी फैलाने के लिए क्‍या भाजपा ने कहा था। आखिर जेटली कहना क्‍या चाहते हैं। स्रोत@फेसबुक
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar