पाकिस्तानी किशोरी और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसफजई को अमेरिका के लिबर्टी मेडल से नवाजा गया है। इस अमेरिकी पुरस्कार को हासिल करने वाली सबसे युवा विजेता मलाला ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भारत समेत विभिन्न देशों में बाल अधिकारों के लिए उनका अभियान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मलाला ने पुरस्कार में मिली एक लाख डॉलर की राशि को पाकिस्तान में शिक्षा के लिए देने का संकल्प लिया है।
(भाषा)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar