Media Khabar

Advertisement

Advertisement

भोजपुरी पंचायत का वार्षिक सम्मान समारोह : सबरंग

प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं भोजपुरी भाषा-साहित्य पर केन्द्रित राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘भोजपुरी पंचायत’ का वार्षिक महोत्सव दिनांक 1७ अगस्त 2013, शनिवार को सायं 4:30 बजे “कंस्टुशनल क्लब”, रफी मार्ग, न्यू दिल्ली में होने जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के कई नामचीन हस्तिय...

M
Media Khabar
August 11, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं भोजपुरी भाषा-साहित्य पर केन्द्रित राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘भोजपुरी पंचायत’ का वार्षिक महोत्सव दिनांक 1७ अगस्त 2013, शनिवार को सायं 4:30 बजे “कंस्टुशनल क्लब”, रफी मार्ग, न्यू दिल्ली में होने जा रहा है। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के कई नामचीन हस्तियों का पदार्पण हो रहा है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी कला-संस्कृति, साहित्य, सामाजिक एवं राजनीतिक के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले, भोजपुरी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह का सबसे अनिवार्य व महत्वपूर्ण पहलू है, महिला सम्मान, महिला सुरक्षा, मानव नैतिकता और नैतिकता पतन को रोकने, समाज में अलख जगाने पर विचार-विमर्श। इसके ही एक कड़ी के रूप में, देश में समाज सुधार के आंदोलन में तेजी लाने के मद्देनजर 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में चलती बस में भारत की बेटी दामिनी को जिस अत्यधिक घृणास्पद घोर अनैतिक कार्य का शिकार होना पड़ा उसको ध्यान में रखते हुए, समाज में नैतिकता का अलख जगाने और दामिनी को सम्मानित करने के लिए उसके पिताजी भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे और सम्मान ग्रहण करेंगे। हम इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि देश में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित व सम्मानित हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री आरपीएन सिंह, मुख्य अतिथि होंगे, संसद सदस्य (लोकसभा) महाबल मिश्रा अध्यक्षता करेंगे एवं गायक एवं अभिनेता मनोज तिवारी तथा भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे। इस समारोह के स्वागताध्यक्ष होंगे भोजपुरी पंचायत के संरक्षक डॉ. संजय सिन्हा। निवेदक कुलदीप कुमार संपादक भोजपुरी पंचायत
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar