Media Khabar

Advertisement

Advertisement

बैंगलोर के टीवी पत्रकारों की खुलेगी पोल

चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के खर्चे पर कई रैलियां कवर करने वाले बैंगलोर के चुनिदा पत्रकारों की पोल खुलने वाली है । बैंगलोर के उन टी वी पत्रकारों की पोल खुलने की तैयारी चल रही हैं । चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियो के खर्चे पर होटल में रूके , खाना भी पार्टी की तरफ से खाया और टैक्सी का , होटल क...

M
Media Khabar
May 21, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के खर्चे पर कई रैलियां कवर करने वाले बैंगलोर के चुनिदा पत्रकारों की पोल खुलने वाली है । बैंगलोर के उन टी वी पत्रकारों की पोल खुलने की तैयारी चल रही हैं । चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियो के खर्चे पर होटल में रूके , खाना भी पार्टी की तरफ से खाया और टैक्सी का , होटल का और खाने का बिल मोटा बिल अपने अपने चैनल को भेज दिया । ऐसे सफेदपोश टीवी चैनल के पत्रकारों ने मोटा बिल भेजकर मोटा चूना कंपनी को लगाया हैं । इन टी वी चैनल के अकाउंटस विभाग तक भी जानकारी पहुंच चुकी हैं । मैनेजमेंट की जांच शुरू हो चुकी है । खबर है कि राजनीतिक पार्टियों से गुपचुप तरीकों से वो लिस्ट भी कन्फर्म करवा ली गई हैं । जिन्होने राजनीतिक खर्चे पर यात्रा की । राष्ट्रीय चैनल के कई सफेदपोश पत्रकार और कैमरामेन के नाम इस सूची में कन्फर्म हो चुके हैं । ऐसे पत्रकारों का इतिहास भी खंगाला जा रहा हैं । अगली कार्रवाई के लिए बस उचित मौके का इंतजार किया जा रहा हैं ।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar