Media Khabar

Advertisement

Advertisement

बिग बॉस में पुलिसगिरी,सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान कोहली गिरफ्तार

[caption id="attachment_11791" align="alignleft" width="630"] बिग बॉस के ड्रामा में पुलिस की रियल एंट्री[/caption] रियल्टी शो बिग बॉस में वास्तविक में ऐसा होगा, कभी किसी ने सोंचा न होगा. बिग बॉस के घर के अंदर का झगड़ा अब बाहर तक पहुँच चुका है और उसकी चपेट में बिग बॉस के प्रतिभागी 'अरमान कोहली' आ चुके...

M
Media Khabar
December 16, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_11791" align="alignleft" width="630"]बिग बॉस के ड्रामा में पुलिस की रियल एंट्री बिग बॉस के ड्रामा में पुलिस की रियल एंट्री[/caption] रियल्टी शो बिग बॉस में वास्तविक में ऐसा होगा, कभी किसी ने सोंचा न होगा. बिग बॉस के घर के अंदर का झगड़ा अब बाहर तक पहुँच चुका है और उसकी चपेट में बिग बॉस के प्रतिभागी 'अरमान कोहली' आ चुके हैं. अभिनेता अरमान कोहली को रियलिटी शो बिग बॉस में ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ कथित दुर्व्‍यवहार के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि सोफिया द्वारा दर्ज शिकायत के सिलसिले में पुलिस ने लोनावाला स्थित बिग बॉस के घर से अरमान को गिरफ्तार किया. हाल ही में बिग बॉस 7 से निकली सोफिया ने 11 दिसंबर को यहां सांताक्रूज थाने में अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया गया तथा असभ्य भाषा बोली गयी. सांताक्रूज पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इसे पुणे जिले में लोनावाला की पुलिस को भेज दिया था जिसने मामले में आगे की जांच की। शो में रहने के दौरान सोफिया और अरमान के बीच काफी झगड़े हुए थे. पु‍लिस ने धारा 324, 506 और 509 के तहत अरमान को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को अरमान को कोर्ट में पेश किया जाएगा. बीबीसी हिंदी के साथ बातचीत में सोफ़िया ने कहा था, "‏शो के दौरान जब मैं वाइपर से कार साफ़ कर रही थी तो अरमान ने उसे मुझसे छीनने की कोशिश की और छीना-झपटी में मुझे चोट भी लगी. शो में वो बहुत आक्रामक हो गए थे. टीवी पर वो सारे दृश्य हटा दिए गए थे. शो में जितना दिखता है वो उससे कहीं ज़्यादा आक्रामक और हमलावर हैं.'' सोफ़िया ने ये भी कहा कि अरमान ने ना सिर्फ़ उनके साथ बल्कि शो में मौजूद दूसरी महिला प्रतियोगियों के साथ भी कई दफ़ा बदतमीज़ी की.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar