Media Khabar

Advertisement

Advertisement

प्रभात खबर देवघर के छायाकार को पुलिस ने पीटा

प्रभात खबर देवघर संस्करण के छायाकार अंग्रेज दास को पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा।घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर में इन दिनों ट्रैफिक कि समस्या नासुर बन गयी है।हर मिनट में रोड जाम होना इन दिनों आम बात हो गयी है।पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या काफी बढ़ गयी है।प्रभात खब...

M
Media Khabar
November 5, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

प्रभात खबर देवघर संस्करण के छायाकार अंग्रेज दास को पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा।घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर में इन दिनों ट्रैफिक कि समस्या नासुर बन गयी है।हर मिनट में रोड जाम होना इन दिनों आम बात हो गयी है।पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या काफी बढ़ गयी है।प्रभात खबर इस मुद्दे को लेकर लगातार मुहिम के तौर पर ख़बरों को प्रकाशित कर रहा है।अखबार में लगातार छप रही ख़बरों से नाखुश देवघर ट्रैफिक पुलिस के कुछ जवानों ने जाम की तस्वीर ले रहे फ़ोटोग्राफर अंग्रेज दास की पिटाई कर दी।इसके बाद गम्भीर रूप से घायल अंग्रेज दास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।साथ ही देवघर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के विरुद्ध नगर थाना देवघर में मामला दर्ज कराया गया है।देवघर के पत्रकारों में इस घटना को लेकर क्षोभ वयाप्त है।देवघर के पत्रकारों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने कि मांग की है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar