Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पाकिस्तानी पत्रकार ने भारतीय चैनलों को बनाया बुद्धू !

दिलीप मंडल,दलित विचारक [caption id="attachment_26979" align="alignright" width="443"] हामिद मीर,पत्रकार,पाकिस्तान[/caption] पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने ट्विट किया कि रात 10.20 बजे इस्लामाबाद के ऊपर F16 प्लेन उड़ रहे हैं। कई भारतीय चैनलों ने उनसे फ़ोन पर बात की। हामिद मीर फ़ोन पर बात करने की जो फ...

M
Media Khabar
September 23, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

दिलीप मंडल,दलित विचारक
[caption id="attachment_26979" align="alignright" width="443"]हामिद मीर,पत्रकार,पाकिस्तान हामिद मीर,पत्रकार,पाकिस्तान[/caption] पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने ट्विट किया कि रात 10.20 बजे इस्लामाबाद के ऊपर F16 प्लेन उड़ रहे हैं। कई भारतीय चैनलों ने उनसे फ़ोन पर बात की। हामिद मीर फ़ोन पर बात करने की जो फ़ीस लेते हैं, उसके आधार पर मेरा अंदाज़ा है कि उन्होंने दो घंटे के अंदर डेढ़ लाख रुपए से ज़्यादा कमा लिए...युद्ध हर किसी के लिए बुरी चीज़ नहीं है। वैसे किसी भारतीय एंकर ने उनसे यह नहीं पूछा कि रात में उन्हें यह कैसे पता चला कि जो प्लेन उड़ रहा है वह F16 ही है! मीर बुद्धु बनाकर चला गया अपने डॉलर गिनने। एक ट्विट से डेढ़ लाख रुपए और यह तो शुरुआत है। वह अभी कई एक्सक्लूसिव बेचेगा। देखते रहिए...मीर पर नज़र रखिए। बंदा कमाल का है। टीवी न्यूज इंडस्ट्री में अपने आठ साल के अनुभव के आधार पर यह लिख रहा हूँ। फिर मत बोलिएगा कि बताया नहीं हामिद मीर पर नज़र रखिए।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar