मुंबई। पत्रकार प्रमोद सिंह की आकस्मिक मृत्यु होने की वजह से मुंबई मराठी पत्रकार संघ में शोक सभा का आयोजन किया गया है। यह शोक सभा दिनांक 14 सितम्बर 2013, दिन शनिवार सायं 5 बजे महापालिका मार्ग, आजाद मैदान के पास मुबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित की जायेगी।
एक दशक तक पत्रकारिता जगत का रास्ता नाप चुके प्रमोद के लिए पत्रकारिता ही नहीं अपितु जि़ंदगी के लिए भी एक छोटी सी यात्रा है। इस छोटी सी यात्रा में प्रमोद ने मीडिया जगत में पृथक पहचान बनाई थी।
अदालत की खबरों से हमेशा कदमताल करते हुए प्रमोद ने हमेशा हर खबर में गहराई तक उतरकर उसका सच समाज के सामने प्रस्तुत किया है। इस शोक सभा में पत्रकार प्रमोद के परिजनों के आलावा मीडिया जगत के लोग भी उपस्थित रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें - शशिकांत सांडभोर - 9869132595
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar