जालौन /उरई। इलैक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार नीलेन्द्र प्रताप सिंह की मां का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 50 वर्ष थी। बताया जाता है कि वे कैंसर से पीडि़त थीं और कुछ दिनों पहले ही डाक्टरों ने जवाब देकर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था जिसके बाद घर में ही परिजन उनकी देखभाल कर रहे थे।
शव यात्रा में परिचितों, सगे संबंधियों के अलावा मीडिया के भी कई लोगों ने भाग लिया। श्रमजीवी पत्रकार संघ की आपात शोकसभा जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित कर नीलेन्द्र व उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गयी।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar