Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया का कांग्रेसी झूठ

विष्णुगुप्त, पत्रकार न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया दिल्ली में राहुल गांधी की सभा में जुटने वाली भीड़ क्यों नहीं दिखा रही है सिर्फ राहुल गांधी को भाषण करते हुए और मंच पर बैठे हुए कांग्रेसियों को ही क्यों दिखा रहे हैं। पहले मंगोलपुरी में राहुल गांधी की सभा में भीड़ नहीं जुटी हुई थी और अब राहुल गांधी की दू...

M
Media Khabar
November 18, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

विष्णुगुप्त, पत्रकार न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया दिल्ली में राहुल गांधी की सभा में जुटने वाली भीड़ क्यों नहीं दिखा रही है सिर्फ राहुल गांधी को भाषण करते हुए और मंच पर बैठे हुए कांग्रेसियों को ही क्यों दिखा रहे हैं। पहले मंगोलपुरी में राहुल गांधी की सभा में भीड़ नहीं जुटी हुई थी और अब राहुल गांधी की दूसरी सभा यानी दखिणपुरी में भी भीड़ नहीं जुटी थी, मैदान खाली था, कुर्सियां बैठने वालों का इंतजार कर रही थीं। राहुल गांधी के भाषण के पूर्व ही जब लोग जाने लगे तब दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को अपील करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि आप मुझे नही ंतो राहुल गांधी जी का भाषण तो सुन लीजिये, उसके बाद जाइये। अगर न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया भीड़ दिखा दी तो फिर राहुल गांधी और कांग्रेस की पोल खुल जायेगी। न्यूज चैनल और प्रिंट मीडिया का यह कांग्रेस प्रेम न केवल लोकतंत्र और दर्शको-पाठकों के अधिकारों का हनन है। दर्शक और पाठक पैसे खर्च कर चैनल और अखबार इसलिए देखते-पढ़ते हैं कि उन्हें सच जानने का अवसर मिलेगा। पर चैनल और प्रिंट मीडिया कांग्रेसी झूठ परोसने में लगे हुए हैं। (स्रोत-एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar