Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज़ एक्सप्रेस से कुबेर नाथ सिंह टर्मिनेट, गिरफ्तार !

[caption id="attachment_5906" align="alignright" width="880"] न्यूज़ एक्सप्रेस में हंगामा [/caption]न्यूज़ एक्सप्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक न्यूज़ एक्सप्रेस से कुबेर नाथ सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है. मामला बदतमीजी और गैरजिम्मेदाराना रवैये का है. ख़बरों के मुताबिक कुबेर...

M
Media Khabar
April 30, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_5906" align="alignright" width="880"]न्यूज़ एक्सप्रेस में हंगामा न्यूज़ एक्सप्रेस में हंगामा [/caption]न्यूज़ एक्सप्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक न्यूज़ एक्सप्रेस से कुबेर नाथ सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है. मामला बदतमीजी और गैरजिम्मेदाराना रवैये का है. ख़बरों के मुताबिक कुबेर नाथ सिंह ने बलात्कार से संबंधित कोई खबर की थी जिसमें जिसमें सीधे – सीधे पीड़िता की पहचान को जाहिर कर दिया गया था जो पत्रकारिता के सिद्धांतों के खिलाफ है. सूत्रों के मुताबिक जब इसी मुद्दे पर कुबेर नाथ सिंह से स्पष्टीकरण माँगा गया तो स्पष्टीकरण देने की बजाए वे बदतमीजी पर उतर गए और शायद ये तक कहा कि कुबेर नाथ सिंह किसी से नहीं डरता. यहाँ तक कि हाथापाई पर भी उतारू हो गए. जिसके बाद उन्हें पहले टर्मिनेट किया गया और फिर पुलिसिया कार्रवाई के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई. कहा जाता है कि कुबेर नाथ सिंह पहले से भी इसी तरह का अड़ियल रूख दिखाते रहे हैं और मैनेजमेंट की नाफरमानी उनकी आदत में शुमार हो गया था. अंतिम सूचना के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए कुबेरनाथ सिंह ने बाकायदा लिखित में चैनल हेड और न्यूज़ एक्सप्रेस से माफ़ी भी मांगी. इस संबंध में न्यूज़ एक्सप्रेस और कुबेरनाथ सिंह से हमने संपर्क साधने की कोशिश की , लेकिन अबतक संपर्क नहीं हो पाया. लेकिन चैनल के एक वरिष्ठ ने नाम न छापने की शर्त पर पूरे मामले को सही बताया है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar