Media Khabar

Advertisement

Advertisement

नेपाल में सम्मानित हुए कवि मनोज भावुक

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित तीन दिवसीय (13-15 सितम्बर 2013) अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व लगभग एक दशक से इंटरनेट पर भोजपुरी की तमाम विधाओं में रचना करने वाले लोकप्रिय कवि, फिल्म समीक्षक व टीवी एंकर मनोज भावुक को ''परिकल्पना लोक भूषण सम्मान'' से विभूषित...

M
Media Khabar
September 17, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित तीन दिवसीय (13-15 सितम्बर 2013) अंतर्राष्ट्रीय ब्लागर सम्मेलन में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व लगभग एक दशक से इंटरनेट पर भोजपुरी की तमाम विधाओं में रचना करने वाले लोकप्रिय कवि, फिल्म समीक्षक व टीवी एंकर मनोज भावुक को ''परिकल्पना लोक भूषण सम्मान'' से विभूषित किया गया . उन्हें सम्मान प्रदान किया नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री तथा संविधान सभा के अध्यक्ष अर्जुन नरसिंह केसी ने . मनोज को यह सम्मान भोजपुरी साहित्य में किये गए उनके बहुमूल्य व बहुआयामी योगदान के लिए दिया गया . पहली बार किसी भोजपुरी साहित्यकार को यह सम्मान दिया गया . इस बार आयोजित सम्मेलन में हिन्दी के साथ हीं साथ नेपाली, भोजपुरी, अवधी, छतीसगढ़ी, मैथिली आदि भाषाओं के रचनाकारों को भी परिकल्पना सम्मान से नवाजा गया .
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar