Media Khabar

Advertisement

Advertisement

नक्सलियों ने की धारदार हथियार से पत्रकार की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पीएलजीए सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने बीजापुर जिले में धारदार हथियार से पत्रकार की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के उप पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने आज को दूरभाष पर बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने हिंदी दैनिक के संवाददाता साई रेड्ड...

M
Media Khabar
December 9, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में पीएलजीए सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने बीजापुर जिले में धारदार हथियार से पत्रकार की हत्या कर दी है। बीजापुर जिले के उप पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने आज को दूरभाष पर बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने हिंदी दैनिक के संवाददाता साई रेड्डी :45: की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। राठौर ने बताया कि साई रेड्डी बासागुड़ा गांव के निवासी थे तथा पिछले दो वर्ष से वह बीजापुर में निवास कर रहे थे। रेड्डी आज सुबह बीजापुर से बासागुड़ा के लिए रवाना हुए थे। जब वह बासागुड़ा बाजार में थे तब लगभग 10 की संख्या में नक्सली वहां पहुंचे और रेड्डी पर हमला कर दिया। इस घटना में रेड्डी के गले और सिर में चोट आई और वह वहीं गिर गए। घटना को अंजाम देकर नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और रेड्डी को अस्पताल भेजा गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। राठौर ने बताया कि रेड्डी पिछले 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से बीजापुर क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे थे तथा पिछले कुछ समय से वे नक्सलियों के निशाने में थे। उनकी छवि निष्पक्ष पत्रकार की थी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब नक्सलियों ने पत्रकारों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीते फरवरी माह में राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के तोंगापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पत्रकार नेमी चंद जैन की भी हत्या कर दी थी।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar