Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दैनिक जागरण के संजय मिश्र और राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार नर्वदेश्वर पाण्डेय देहाती को मिलेगा मोती बी ए सम्मान

21 दिसंबर को देवरिया स्थित जिला पंचायत सभागार में नया मीडिया एवं ग्रामीण पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन नया मीडिया मंच द्वारा किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में नया मीडिया के विस्तार एवं ग्रामीण अंचलों में इसकी जरुरत पर तमाम राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का वक्तव्य होना है. उक्त आयोजन में दैनिक जा...

M
Media Khabar
December 18, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

21 दिसंबर को देवरिया स्थित जिला पंचायत सभागार में नया मीडिया एवं ग्रामीण पत्रकारिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन नया मीडिया मंच द्वारा किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम में नया मीडिया के विस्तार एवं ग्रामीण अंचलों में इसकी जरुरत पर तमाम राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों का वक्तव्य होना है. उक्त आयोजन में दैनिक जागरण के संजय मिश्र और राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार नर्वदेश्वर पाण्डेय देहाती को मोती बी ए सम्मान से नवाज़ा जायेगा । कार्यक्रम में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्वं संपादक श्री शंभूनाथ शुक्ल, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्विद्द्यालय के इलेक्ट्रोनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकांत सिंह,संपादक श्री पंकज चतुर्वेदी, वरिष्ठ स्तंभकार एवं टीवी पत्रकार श्री उमेश चतुर्वेदी सहित संपादक श्री पंकज झा, श्री यशवंत सिंह, श्रीमती अलका सिंह(रेडियो पत्रकार) श्री संजीव सिन्हा,श्री लतांत प्रसून,श्री आशुतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया एवं आईपीएस श्री अमिताभ ठाकुर सहित पटना मंडल के आईजी श्री अरविन्द पाण्डे भी उपस्थित होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार आचार्य रामदेव शुक्ल करेंगे. आयोजन नया मीडिया मंच के शिवानंद दिवेदी कर रहे है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar