Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दिलीप मंडल के जातिवादी निशाने पर राजदीप सरदेसाई और रक्षा मंत्री पर्रिकर

लोकप्रिय हस्तियों की जाति खोजने और उसे निशाने पर लेने में दिलीप मंडल का कोई सानी नहीं. दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी पहचान ही इसी से है. इसी बात को लेकर कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं तो कुछ उनके फॉलोवर हैं. आपको याद होगा कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को लेकर राजदीप सरदेसाई ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद दिली...

M
Media Khabar
September 26, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय हस्तियों की जाति खोजने और उसे निशाने पर लेने में दिलीप मंडल का कोई सानी नहीं. दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी पहचान ही इसी से है. इसी बात को लेकर कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं तो कुछ उनके फॉलोवर हैं. आपको याद होगा कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को लेकर राजदीप सरदेसाई ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद दिलीप मंडल ने फेसबुक पर राजदीप की खिंचाई की थी. राजदीप ने ट्वीट किया था -
Big day for my goa. Two GSBs, both talented politicians become full cabinet ministers. Saraswat pride!! @manoharparrikar and Suresh Prabhu.
दिलीप मंडल ने एक बार फिर राजदीप सरदेसाई को निशाने पर लिया है और वजह दुबारा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर बने हैं. दिलीप मंडल लिखते हैं - स्वाहा! जिस दौरान आतंकवादी उड़ी पर हमले की योजना बना रहे होंगे, तब हमारे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर क्या कर रहे थे? ठीक एक हफ्ता पहले वे वडोदरा में मोहन भागवत के साथ यज्ञ कर रहे थे. यज्ञ करने और आने जाने में उन्होंने पूरा दिन निकाल दिया. इसलिए कि उस दिन भागवत जी का बर्थडे था. इंडियन एक्सप्रेस की तस्वीर. फोटोग्राफर- भूपेंद्र राणा. राजदीप सरदेसाई जी, ये हैं आपके गौड़ सारस्वत ब्राह्मण प्राइड. यही कहा था न आपने? रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम जैसा होना चाहिए, जिन्होंने बांग्लादेश को आजाद कराते समय देश की रक्षा सेनाओं का नेतृत्व किया था.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar