Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दबंग दुनिया और अब्सलुट की राह चले महानगर के पत्रकार

अज्ञात कुमार दोगुना वेतन और अच्छी सुविधा से आकर्षित हुए पत्रकार मुंबई : हमारा महानगर के ठाणे रिपोर्टर वीरेंद्र मिश्रा अब्सलुट इंडिया से जुड़ने के बाद अब हमारा महानगर के कई पत्रकार दबंग दुनिया और अब्सलुट इंडिया के तरफ अपना रुख अपना लिए है | पिछले दिनो से हमारा महानगर के कुछ पत्रकार और अन्य कर्मचारी दब...

M
Media Khabar
June 3, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

अज्ञात कुमार
दोगुना वेतन और अच्छी सुविधा से आकर्षित हुए पत्रकार मुंबई : हमारा महानगर के ठाणे रिपोर्टर वीरेंद्र मिश्रा अब्सलुट इंडिया से जुड़ने के बाद अब हमारा महानगर के कई पत्रकार दबंग दुनिया और अब्सलुट इंडिया के तरफ अपना रुख अपना लिए है | पिछले दिनो से हमारा महानगर के कुछ पत्रकार और अन्य कर्मचारी दबंग दुनिया और अब्सलुट इंडिया के संबंधित लोगो से लगातार संपर्क में है | पहले से बिन फिल्म रिपोर्टर , बिजनेस रिपोर्टर , खेल रिपोर्टर , क्राइम और रेलवे रिपोर्टर की कमी छेल रहा महानगर के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे है | जिस के कारण हमारा महानगर के पत्रकार और कर्मचारी अभी से अपना दूसरा ठिकाना तलाश करने में जुट गए है | महानगर में पत्रकारों के वेतन समय पर नही मिलने और वेतन में बढ़ोतरी नही किये जाने से नाराज पत्रकार अब अपना रुख दबंग और अब्सलुट इंडिया के तरफ कर दिए है | हमा महानगर के दो पत्रकार और उपसंपादक दबंग दुनिया और अब्सलुट इंडिया में जाने की तैयारी में है जो जल्द ही फायनल होने के बाद महानगर को एक महीने का नोटिस देकर जुलाई या अगस्त से दबंग दुनिया और अब्सलुट इंडिया से जुड़ सकते है | अब देखना यही है की हमारा महानगर के पत्रकार दुसरे अखबारों की तरफ रुख करते है या फिर महानगर में ही बने रहते है |
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar