तरुण तेजपाल के मामले में बीजेपी वाली गोवा की मनोहर परिकर सरकार जितनी तेजी दिखा रही है उतनी ही तेजी आसाराम के बेटे नारायण साईं के मामले में नरेंद्र मोदी वाली गुजरात सरकार क्यों नहीं दिखा रही????
नारायण साईं क्या कोई माफिया डॉन है जो अंडरग्राउंड हो गया, अपने बंकर में और जिसे गुजरात पुलिस ढूंढ नहीं पा रही. आप पटना बम धमाके के आरोपियों को रांची के एक गुमनाम मुहल्ले से एक दिन में ढूढ निकालते हैं, जो कभी लाइम लाइट में नहीं रहे, जिन्हें ट्रेस करना बहुत मुश्किल रहा होगा, लेकिन नारायण साईं जैसा मशहूर आदमी, जिसके 50 ठिकाने, चेले-चपाटों की लिस्ट आपके पास है. उसे नरेंद्र मोदी की गुजरात पुलिस नहीं ढूढ पा रही??? हैरत है. अब तो कोर्ट ने भी नारायण को भगोड़ा घोषित कर दिया है. तो क्या ये माना जाए कि नरेंद्र मोदी की गुजरात पुलिस जानबूझकर इस मामले में सुस्त रवैया अपनाए हुए है??
अपराधों की तुलना जायज नहीं है लेकिन क्या नारायण साईं का अपराध तरुण तेजपाल से कम या ज्यादा है?? फिर तेजपाल के मामले में जितनी तेजी बीजेपी की गोवा सरकार दिखा रही है, उतनी ही तेजी नारायण साईं के मामले में बीजेपी की गुजरात वाली नरेंद्र मोदी की सरकार क्यों नहीं दिखा रही???!!!
क्या ये गुजरात पुलिस और नरेंद्र मोदी के तथाकथित सुशासन का failure नहीं है??? तो क्या नरेंद्र मोदी के शासन के इस failure को चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए??? जो मुख्यमंत्री अपने राज्य में महिलाओं को न्याय नहीं दिला सकता, वह इतने बड़े देश का प्रशासन कैसे संभालेगा???
नारायण साईं और तरुण तेजपाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. दोषी साबित होने पर उन्हें भारतीय कानून के मुताबिक सजा भी भोगनी होगी. ठीक उसी तरह जैसे संजय दत्त अभी जेल में भोग रहे हैं.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar