प्रशांत श्रीवास्तव
तरुण तेजपाल ने जो किया वो तो शर्मनाक है ही..लेकिन न जाने और कितने ‘तरुण तेजपाल टाइप’ होंगे जो फेसबुक पर तरुण तेजपाल को गरिया रहे हैं लेकिन चाहे कई सालों से वो खुद ये ही करते आए हों.. कुछ बड़े लोगों की अलग ही लीला, कोई गीला, कोई ढ़ीला तो कोई रंगीला.. नौकरी बचाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते यहां, नौकरी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते यहां ... तरुण तेजपाल जैसे न जाने कितने ‘ठरकी’ मौजूद हैं...और हां इंडस्ट्री में केवल ‘पुरुष’ या ‘महापुरुष’ ठरकी नहीं हैं..कुछ ‘शरीफ’ महिलाएं भी कम नहीं.. जनाब कुछ के पास तो 15-15, 20-20 साल का एक्सपीरियंस है ..कौन निकाल सकता है इन्हें..एक जगह से निकाले जाएंगे तो दूसरी जगह से बुलउआ आजाएगा..बड़े लोग हैं.. तेजपाल प्रकरण मीडिया में आ गया इसलिए सबको पता चल गया वरना न जाने कितने कांड............................. (कोई आरोप नहीं लगा रहा किसी पर लेकिन जो देखते-सुनते आ रहा हूं पिछले कुछ वर्षों से बस उसी के आधार पर)
(स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar