Media Khabar

Advertisement

Advertisement

टीवी पर अरविंद पुराण

टीवी पर अरविंद पुराण सुन रहा हूं,लगातार.एक मोहतरमा तो कल उनकी जीवनी और यशगान ऎसे कर रही थी जैसे वो सरकारी विग्यापन बना कर दिखा रही हो.मोहतरमा की आग उगलती ज़ुबान से मिश्री से तर उपमायें सतत बरसती रही.विश्वास ही नही हो रहा था कि मैडम वही है जो बात बार में,आप रहने दिजिये कह कर बडे से बडे दिग्गज़ों का मुं...

M
Media Khabar
December 26, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

टीवी पर अरविंद पुराण सुन रहा हूं,लगातार.एक मोहतरमा तो कल उनकी जीवनी और यशगान ऎसे कर रही थी जैसे वो सरकारी विग्यापन बना कर दिखा रही हो.मोहतरमा की आग उगलती ज़ुबान से मिश्री से तर उपमायें सतत बरसती रही.विश्वास ही नही हो रहा था कि मैडम वही है जो बात बार में,आप रहने दिजिये कह कर बडे से बडे दिग्गज़ों का मुंह बंद कर देती थी.पता नही इन दिनो ऎसा क्या हो गया जो अरविंद पुराण का पारायण शुरु हो गया है.उन्ही अरविंद का जिन्हे किसी एक भी सरकार बनाऊ एजेंसी ने सरकार बनाने के लायक तो दूर दूसरे नम्बर की पार्टी भी नही समझा था.अब ऎसे गाना गा रहे है जैसे अरविंद की सरकार उन्होने ही बनवाई हो.कमाल है भाई,भाई अरविंद के विजय जुलूस में सबसे आगे नाचने वाले प्रेमचोपडा,गुलशन ग्रोवर,रंजित,शक्ति कपूर,ललिता पवार,बिंदू,फरियाल,शशिकला ही नज़र आ रहे हैं. (Anil Pusadkar के एफबी से)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar