रांची, 26 अक्तूबर (भाषा). भाजपा ने आज कहा कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर लड़ेगी ।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेट्र से कहा, ‘‘हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी का पंचायत स्तर पर बूथ सम्मेलन हो रहा है ।
झारखंड में पांच चरणों में चुनाव 25 नवम्बर से शुरू हो रहा है ।
बिहार से 15 नवम्बर 2000 को अलग होने के बाद राज्य में यह तीसरा विधानसभा चुनाव है ।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar