कुमुद सिंह लोकतंत्र में शिलान्यास और उदघाटन की भी सियासी तारीख होती है। बिहार में कई परियोजनाएं कई माह से उदघाटन की बाट जोह रहे हैं। छपरा रेल चक्का कारखाना, हरनौत रेल डिब्बा कारखाना, बाढ थर्मल आदि..। ये सभी सच कहा जायेगा तो लोकसभा चुनाव से पहले ही तैयार हो चुके थे, लेकिन मनमोहन सिंह समय नहीं निकाल पाये बिहार के इन परियोजना के लिए, क्योंकि कांग्रेस को इससे कोई लाभ नहीं हो रहा था चुनाव में। नरेंद्र मोदी भी पिछले चार माह में अन्य राज्यों पर ही ध्यान टिकाये रखे। अब सुनने में आ रहा है कि झारखंड और बिहार में चुनाव नजदीक आ गये हैं, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कई माह से कटने के इंतजार में ताना गया रीबन के लिए कोई सियासी तारीख तय हो जाये। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar