Media Khabar

Advertisement

Advertisement

जागरण ने पूर्वी दिल्ली प्रमुख को किया बाहर, दो और जाएंगे

विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के आने के बाद दैनिक जागरण में नए दौर की शुरूआत हो गई है। अखबार में नई उमंग और ताजगी आ गई है। वह पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहे हैं। अखबार में खबर के नाम पर अवैध वसूली करने वाले संवाददाताओं को धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है। सबसे पहली गाज दिल्ली प्रमुख कविलाश मिश्रा प...

M
Media Khabar
November 19, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के आने के बाद दैनिक जागरण में नए दौर की शुरूआत हो गई है। अखबार में नई उमंग और ताजगी आ गई है। वह पूरी तरह से प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहे हैं। अखबार में खबर के नाम पर अवैध वसूली करने वाले संवाददाताओं को धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है। सबसे पहली गाज दिल्ली प्रमुख कविलाश मिश्रा पर गिरी थी। उनके बाद अब पूर्वी दिल्ली के चीफ राजीव अग्रवाल से भी इस्तीफा ले लिया गया है। राजीव अग्रवाल पर सालों से आरोप लगते आ रहे थे कि वह सिर्फ नगर निगम की खबरे छापते थे। प्रेस रिलीज वालों से भी पैसे लेने का आरोप लगता था। राजीव अग्रवाल आनंद विहार बस अड्डे से महीने की वसूली करते थे। जिसकी शिकायत भी नोएडा कार्यालय में की गई थी। सूत्रों के मुताबिक राजीव अग्रवाल को कुछ महीनें पहले ही इस्तीफा देने को कहा गया था जिस पर वह टालमटोल कर रहे थे। लेकिन अब उनसे जबरन इस्तीफा लिया गया है। पूर्वी दिल्ली कार्यालय में कई तेजतर्रार रिर्पोटर हुआ करते थे, लेकिन राजीव ने सबको बाहर करवा दिया था। दरअसल उस वक्त कविलाश का बोलबाला हुआ करता था, क्योंकि वह निशिकांत के साले जो ठहरे। खैर जो भी हो अब दैनिक जागरण में काफी सफाई की जा रही है। विष्णु प्रकाश त्रिपाठी जी का अगला निशाना वीके शुक्ला और प्रदीप कुमार सिंह होंगे। वीके शुक्ला का एमसीडी के अधिकारियों में आजकल खौफ है। वह सभी अधिकारियों से वसूली कर रहे हैं। वीके शुक्ला एमसीडी के हर जोन से लाखों का माल उड़ा रहे हैं।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar