सुजीत ठमके,पत्रकार
बप्पा के विसर्जन के समय कपूर परिवार के दो दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने मीडियाकर्मी से बदतमीजी की। अकसर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग कोई फिल्म, रियलिटी शो आदि के रिलीज़ या फिर प्रोमोशन के वक्त न्यूज़ चैनल का भरपेट इस्तेमाल करते है।
एंटरटेंटमेंट की खबरे कवर करने वाले टीवी, प्रिंट मीडिया के पत्रकार, संपादको को दौड़ाते है। तथा इन सेलिब्रेटी का करियर ढलान पर रहता है तब लाइम लाइट में आने के लिए विवादित बयान देकर सुर्खिया बटोर लेते है। किन्तु जब किसी विषय पर रिपोर्टर जब बाइट माँगता है तब इनका घमंड सातवे आसमान में रहता है। यह कई बार दिखाई दिया है। चाहे वो फिर वो बिग बी हो, सुपर स्टार सलमान, शाहरुख, आमिर या फिर ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी आदि आदि अभिनेत्रियां ।
रणधीर कपूर और ऋषि कपूर दोनों बड़े स्टार है। दोनों का योगदान बॉलीवुड में अतुलनीय है। ऐसे में गणेश विसर्जन के दौरान मीडिया कर्मियों की गई बदसलूखी निंदनीय है। कपूर परिवार ने इस मसले को लेकर माफ़ी मांगनी चाहिए। या फिर एडिटर गिल्ड, टीवी जर्नालिस्ट असोसिएशन, द्वारा कपूर परिवार से जुड़े कोई भी फिल्म या फिर शो से जुडी खबरे कवर करने पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिए।M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar