Media Khabar

Advertisement

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार दीपावली पर ओपेरा हाउस प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण तब आया जब न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर श्री माइक बियर्ड ने घोषणा की कि इस साल दीपावली पर ओपेरा हाउस को प्रकाशित किया जाएगा। २१ अक्टूबर की शाम आठ बजे भारतीय समुदाय और सरकार के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।...

M
Media Khabar
October 21, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण तब आया जब न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर श्री माइक बियर्ड ने घोषणा की कि इस साल दीपावली पर ओपेरा हाउस को प्रकाशित किया जाएगा। २१ अक्टूबर की शाम आठ बजे भारतीय समुदाय और सरकार के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। साउथ ईस्ट एशियन समुदाय के लिए गर्व का अवसर रिमोट के बटन में एक कोड दबाया और ही ओपेरा हाउस प्रकाशमान हो गया। ताली बजकर उपस्थित लोगों ने इसका स्वागत किया, ऑस्ट्रेलियन सरकार ने इस मौके पर सबका मुंह मीठा कराया। ये भी घोषणा की गई कि न्यू साउथ वेल्स की संसद भी पांच नवम्बर तक बिजली के बल्बों से प्रकाशित रहेगी। इसके अतिरिक्त दीवाली ऑस्ट्रेलिया, कैनबेरा की संसद में भी मनाई जाएगी। इससे पहले सिडनी में तीन संस्थाओं ने दीवाली मेलों आयोजन किया, बैंकों ने भी भारतीय समुदाय को प्रसन्न करने के लिए रात्रिभोज आयोजित किये। प्रधानमंत्री के आने की तैयारी तो चल ही रही है, तो ज़ाहिर है आजकल भारतीय समुदाय ने ऑस्ट्रेलिया के पन्नों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
रेखा राजवंशी,सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar