Media Khabar

Advertisement

Advertisement

इंडिया न्यूज़ के शो में कांग्रेसी नेता ने लूट ली महफ़िल

धीरज कुलश्रेष्ठ संजय बापना ने लूट लिया शो जयपुर, राजस्थान. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय बापना ने आज अचानक टीवी शो में पहुंच कर सबको अपना प्रशंसक बना लिया।राष्ट्रीय न्यूज चैनल “इण्डिया न्यूज”के चर्चित चुनावी कार्यक्रम –किस्सा कुर्सी का- में आज जयपुर की सीटों पर वन टू वन बहस का...

M
Media Khabar
November 17, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

धीरज कुलश्रेष्ठ संजय बापना ने लूट लिया शो जयपुर, राजस्थान. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय बापना ने आज अचानक टीवी शो में पहुंच कर सबको अपना प्रशंसक बना लिया।राष्ट्रीय न्यूज चैनल “इण्डिया न्यूज”के चर्चित चुनावी कार्यक्रम –किस्सा कुर्सी का- में आज जयपुर की सीटों पर वन टू वन बहस का आयोजन किया गया था। सांगानेर के एक मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में एंकर द्वारा दी गई सूचना के अनुसार यह बहस मुख्य रूप से सांगानेर और मालवीय नगर क्षेत्र के विश्लेषण पर केन्द्रित थी। दोनों सीटों के मुख्य प्रत्याशियों ,पूर्व प्रत्याशी,मुख्य दावेदार और महापौर को आमंत्रित किया गया था।लेकिन आयोजक बहुत निराश हुए कि एक भी मुख्य आमंत्रित इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।सारे समय में ऐंकर को सांगानेर की समस्याओं पर कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के आरोप प्रत्यारोपों से ही काम चलाना पडा।ऐंकर ने अपनी सफाई में सूचना दी कि बाकी नेतागण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण नहीं आ सके । ऐंकर की टिप्पणी थी कि वे जनता के सवालों से बच रहे हैं । लेकिन ऐन मौके पर सांगानेर के कांग्रेस प्रत्याशी संजय बापना ने सैट पर पहुंच कर शो को लूट लिया । अपनी चिर परिचित सौम्य मुस्कराहट के साथ सादगी भरे अंदाज में उन्होंने उपस्थित दर्शकों का अभिवादन किया और ऐंकर के सवालों के सहजता से जबाव देते हुए जबावी सवाल भी दाग कर ऐंकर को भी अपना मुरीद बना लिया ।ऐंकर की बोलती बन्द थी और बापना बिना किसी विवाद के पूरा शो लूट चुके थे । (स्रोत-एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar