Media Khabar

Advertisement

Advertisement

आनंद बाज़ार समूह की पाक्षिक पत्रिका बिजनेस वर्ल्ड बिका

एबीपी न्यूज़ समेत बंगला अखबार आनंद बाजार पत्रिका और अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ चलाने वाली कंपनी आनंद बाज़ार समूह ने अपनी पाक्षिक बिजनस पत्रिका 'बिजनेस वर्ल्ड' बेच दिया है। ख़बरों के अनुसार पीआर कंपनी एक्सचेंज4 मीडिया के मालिक अनुराग बत्रा और उद्यमी विक्रम झुनझुनवाला ने इस पत्रिका को ख़रीदा है।हालाँक...

M
Media Khabar
September 19, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

एबीपी न्यूज़ समेत बंगला अखबार आनंद बाजार पत्रिका और अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ चलाने वाली कंपनी आनंद बाज़ार समूह ने अपनी पाक्षिक बिजनस पत्रिका 'बिजनेस वर्ल्ड' बेच दिया है। ख़बरों के अनुसार पीआर कंपनी एक्सचेंज4 मीडिया के मालिक अनुराग बत्रा और उद्यमी विक्रम झुनझुनवाला ने इस पत्रिका को ख़रीदा है।हालाँकि डील की रकम का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।ज्ञात हो कि वर्ष 1991 में साप्ताहिक पत्रिका के तौर पर 'बिजनेस वर्ल्ड' की शुरुआत हुई थी परन्तु इस साल के फरवरी महीने से इस पत्रिका को साप्ताहिक से पाक्षिक कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार इस पत्रिका के सम्पादकीय विभाग में पचास लोग कार्य कर रहे थे। यहाँ काम कर रहे कर्मियों का क्या होगा इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar