[caption id="attachment_8982" align="alignright" width="625"]
आजतक - प्याजतक [/caption]रूटीन ख़बरें : न्यूज चैनलों पर रूटीन ख़बरों का कारोबार चलता है. यानी बारिश के दिनों में बारिश, गर्मी के दिन में गर्मी, डेंगू से कोई सेलिब्रेटी बीमार हुआ तो डेंगू आदि... सूची लंबी है.
अभी प्याज की कीमतें बढ़ रही है. चुनाव का मौसम भी है तो आजतक - प्याजतक बन गया है. पुण्य प्रसून बाबा ने प्राइम टाइम में आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भाषण भी पिलाया. थोड़े फ़िल्मी भी हो गये और उसी अंदाज़ में रिपोर्ट की हेडलाइन भी - 'एक प्याज की कीमत तुम क्या जानो मनमोहन बाबू'.
पुन्नू बाबा मनमोहन सिंह एक प्याज की कीमत जाने या ना जाने, हम आपसे जानना चाहते हैं कि, 'एक रिपोर्ट की कीमत तुम क्या जानो ........बाबू!
कुछ तो अलग कीजिये. प्याज पर वही घिसी - पिटी रूटीन रिपोर्ट सालों से देखते हुए हम दर्शकों को उबकाई होने लगी है. आजतक को प्याजतक मत बनाइये.
आजतक पर प्याजतक की स्टोरी खत्म हुई तो पुण्य प्रसून फिर प्रकट हुए. लेकिन इस बार मोदी के ओबामा मंत्र के साथ. बहरहाल देखिए दोनों तस्वीरें.
(दर्शक की नज़र से)
[caption id="attachment_8983" align="alignright" width="638"]
मोदी का ओबामा मंत्र -आजतक [/caption]

मोदी का ओबामा मंत्र -आजतक [/caption]M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar