Saurabh Arya's status : आईबीएन 7 के टीम पर आसाराम के समर्थकों / गुंडों का हमला निंदनीय है. और आईबीएन 7 के प्रबंध संपादक आशुतोष के खुले ऐलान कि आईबीएन 7 आसाराम के लिए बापू शब्द का इस्तेमाल नहीं करेगा क्योंकि देश में एक ही बापू हैं और वह हैं महात्मा गांधी.....मेरा दिल बाग-बाग हो गया. मगर तभी याद आया कि यही वह चैनल है जो दिन में कई बार निर्मल बाबा की बकवास को विज्ञापन के रूप में दर्शकों को देखने पर मजबूर करता है. उस बकवास के प्रसारण के वक्त आईबीएन 7 मुझे खुद एक अपराधी से कम नज़र नहीं आता !!
Satish Pancham's status : अच्छा होता कि IBN7 वाले अपने कर्मियों पर हमला झेलने से पहले से ही आसाराम के लिये गया, आया, था, उसे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते। पिटने के बाद इस तरह से सम्बोधित करना थोड़ा नेगेटिव मार्किंग लाता है। बहरहाल यह बदलाव अच्छा है। बाकी के चैनल अब भी उस ढोंगी के लिये आदर सूचक शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं। थे, आये, गये, उन्हें, उनका, उनके। पता नहीं इन बाकी चैनलों को कब अक्ल आयेगी वैसे रह रहकर आईबीएन वाले भी जबान फिसलने के चलते इज्जत दे ही रहे हैं था बोलते बोलते थे बोल दे रहे हैं, उसे बोलते बोलते उन्हें बोल दे रहे हैं। आदत ठहरी
(फेसबुक से साभार)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar