Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अजीत अंजुम ने तहलका के कॉलमिस्ट आनंद प्रधान को कटघरे में खड़ा किया

तरुण तेजपाल पर यौन उत्पीडन के आरोप लगने के बाद पत्रकारिता की दुनिया में भूचाल आ गया है. ऐसे लोग भी अलग-अलग माध्यमों से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष तौर पर मीडिया की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है. यहाँ तक कि तहलका में काम करने वाले पत्रकार भी अपनी बात फेसबुक और सोशल मीडिया के म...

M
Media Khabar
November 27, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

AJIT-ANJUM-ANAND-PRADHANतरुण तेजपाल पर यौन उत्पीडन के आरोप लगने के बाद पत्रकारिता की दुनिया में भूचाल आ गया है. ऐसे लोग भी अलग-अलग माध्यमों से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष तौर पर मीडिया की दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है. यहाँ तक कि तहलका में काम करने वाले पत्रकार भी अपनी बात फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से रख रहे हैं. लेकिन ऐसे अहम मौके पर हरेक विषय पर अपनी बात तत्परता से रखने वाले तहलका (हिंदी) के मीडिया कॉलमिस्ट और मीडिया शिक्षक 'आनंद प्रधान' मौन साधे हुए हैं. अबतक उन्होंने कविता कृष्णन का एक फेसबुक स्टेटस शेयर भर किया है. पर ऐसा नहीं है कि वे फेसबुक पर नहीं. वे फेसबुक पर हैं लेकिन ताज और फतहपुर सीकरी की तस्वीरें लगाने में व्यस्त हैं.तरुण तेजपाल यौन उत्पीडन मसले पर एक शब्द भी अबतक नहीं लिखा. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है. न्यूज़24 के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम ने आनंद प्रधान के सामने यह सवाल उठाया है जो बिल्कुल वाजिब भी हैं. वे लिखते हैं :
आनंद जी , आप उसी तलहका में बाकी मीडिया की बखिया उधेड़ते रहे हैं तो तेजपाल ने जो किया उस पर लिखने से बच क्यों रहे हैं ...आपकी निष्पक्षता खतरे में है आनंद जी...तेजपाल ने इतनी शर्मनाक हरकत की है और आप चुप हैं ......ये चुप्पी क्यों है आनंद जी ...आप जैसे लोग चुप रहेंगे तो सवाल तो उठेंगे ही. (अजीत अंजुम, प्रबंध संपादक, न्यूज़24) सर , क्या आपने हम जैसे लोगों के लिए कुछ लिखने का विकल्प अपनी वाल पर खत्म कर दिया है ....आप तहलका मामले में चुप क्यों हैं ....आप तो खुलकर बोलने - लिखने वालों में है लेकिन तेजपाल पर चुप्पी ...समझ में नहीं आ रही है हमें आनंद जी ...आप तो सेलेक्टिव मत होइए सरजी आनंद जी , आप अपना स्टैंड साफ करिए ...कहिए कि तलहका और उसके संपादक का मामला है तो आप नहीं बोलेंगे ...कैसे चुप रहा जा रहा है आनंद जी आप
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar