Media Khabar

Advertisement

Advertisement

अंजना कश्यप एंकरिग के दौरान आपकी आक्रमकता पसंद है, तल्खी नहीं

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); शुभांकर [caption id="attachment_10178" align="alignright" width="306"] अंजना कश्यप [/caption]आजतक की अंजना कश्यप अच्छी एंकर हैं. लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर बात करते - करते कई बार कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो जाती हैं. यह आक्रामकता कई बार तल्खी में बदल जा...

M
Media Khabar
October 3, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

शुभांकर [caption id="attachment_10178" align="alignright" width="306"]अंजना कश्यप अंजना कश्यप [/caption]आजतक की अंजना कश्यप अच्छी एंकर हैं. लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर बात करते - करते कई बार कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो जाती हैं. यह आक्रामकता कई बार तल्खी में बदल जाती है और इस तल्खी में वे शिष्टाचार और भाषाई मर्यादा को लांघ जाती हैं. बतौर एंकर आप किसी बहस का संचालन कर रहे हैं तो नेताओं क्या किसी से भी कोई सहानभूति नहीं होनी चाहिए. लेकिन यह सब मर्यादित भाषा और शालीनता से होना चाहिए. चीखने - चिल्लाने, जोर से बोलने या अपशब्द कहने से न बात का वजन बढ़ता है और न बहस अच्छी होती है. लालू यादव को पांच साल की सजा कोर्ट ने सुनाई तो आजतक पर खबर फ्लैश होने लगी. चैनल पर एंकर चारुल मल्लिक 'सास-बहू और बेटियों की कहानी सुना रही थी. लेकिन उसे रोककर सईद अंसार लालू की खबर बताने लगे. लेकिन अगले कुछ ही मिनटों में सईद स्क्रीन स्क्रीन से गायब हुए और अंजना कश्यप अपने तेवर के साथ प्रकट हुई. गौरतलब है कि लालू वाली खबर की कवरेज के लिए वो रांची भी गयी थी और उसकी अच्छी कवरेज भी कि थी. ख़ैर लालू की खबर सारी ख़बरों पर भारी पड़ गयी और बहस का सिलसिला चल पड़ा. अंजना कश्यप सवाल पर सवाल दागने लगी. लेकिन इसी दौरान लालू यादव की सजा पर एक आरजेडी नेता से बात करते हुए अंजना ने बीच में बेहद रुखाई से बात करते हुए कहा कि आप भाषण दूसरी जगह झारियेगा. इसके अलावा भी कई जगह वे बेहद रुखाई से बात करती नज़र आयी. एक दर्शक की नज़र से ये अच्छा नहीं लगा. एक एंकर को भाषाई मर्यादा / शालीनता नहीं छोड़नी चाहिए. तल्खी अशोभनीय है. इस मामले में वे अपनी सहयोगी एंकर श्वेता सिंह से काफी कुछ सीख सकती हैं. अंजना आपकी आक्रमकता पसंद है आपकी तल्खी नहीं. फूटेज दुबारा देखकर स्वयं ही विचार कीजियेगा. (दर्शक की नज़र से) *नोट : दरअसल एंकर अंजना कश्यप ने 'प्रवचन' शब्द का इस्तेमाल किया था. झारियेगा शब्द नहीं था.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar