आम आदमी पार्टी के निशाने पर ज़ी न्यूज़ और ज़ी न्यूज़ के निशाने पर आम आदमी पार्टी रहती है. लेकिन किसी ज़माने में आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक और वर्तमान में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस ज़ी न्यूज़ के साथ काम करते थे.
लेकिन वक्त का पहिया घूमा तो उनके साथी पत्रकार ही रह गए और वे राजनीति की सीढियों पर लंबी छलांग लगाते हुए दिल्ली की सत्ता के दूसरे नंबर के पायदान पर विराजमान हो गए. आज मनीष सिसोदिया के दो पुराने पत्रकार साथी रजत अमरनाथ और युसूफ अंसारी मिले तो तस्वीर कुछ यूँ बनी , देखें-
युसूफ अंसारी - कभी जी न्यूज में एक साथ काम करने वाले तीन दोस्त मिले तो न्यूज रूम से लेकर राजनीति के अखाड़े की तमाम घटनाओं और मुद्दों पर दिल खोलकर चर्चा हुई।
रजत अमरनाथ - तीन पुराने दोस्त मनीष सिसोदिया, Yusuf Ansari के साथ मैं रजत अमरनाथ,ज़ी न्यूज़(पूर्व) दिल्ली


M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
