एजेंसीकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी की पुरानी रिकॉडिंग को जनता के लिए मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। जावडे़कर ने कहा कि कभी कभी मुझे हैरानी होती है कि आकाशवाणी के अभिलेखागार में चार लाख घंटे से अधिक की रिकॉडिंग है और दूरदर्शन के पास तीन लाख घंटे की रिकॉडिंग है। यह बड़ा भंडार है और इसे जनता के लिए खुला होना चाहिए। हम मोबाइल ऐप के जरिए इस तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
