एनडीटीवी पर सरकारी प्रतिबंध को लेकर पत्रकारिता जगत में घमासान मचा हुआ है.सब म्यान से तलवार निकालकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के सामने आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं.
मीडिया खबर डॉट कॉम ने इसी संदर्भ में कल वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापड़ी का एक वीडियो संदेश पोस्ट किया था. इस वीडियो संदेश में विनोद कापड़ी ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया था. इसे काफी लोगों ने पसंद किया और उनमें से एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हैं. इसलिए आज उन्होंने मीडिया खबर के लेख को रीट्वीट करके लेख के प्रति अपनी सहमति जताई.
गौरतलब है कि मीडिया खबर निष्पक्षता से ख़बरें पेश करता रहता है और इसमें कभी मोदी-केजरीवाल की तारीफ़ तो कभी आलोचना भी होती है.
मसलन आज ही एक खबर प्रकाशित की गयी जिसमें अरविंद केजरीवाल की आलोचना की गयी थी, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने कंटेंट को महत्व देते हुए मीडिया खबर के लेख को ट्वीट किया. कहना पड़ेगा, इस मामले में वे दिलदार हैं. शुक्रिया आपका.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
