सपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलती विष्णुगुप्त की पुस्तक ‘‘अखिलेश की गुंडा समाजवादी सरकार‘‘

journalist vishnugupt book
सपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलती विष्णुगुप्त की पुस्तक ‘‘अखिलेश की गुंडा समाजवादी सरकार‘‘




-नैमिष प्रताप सिंह-

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार और कॉलमनिष्ट विष्णुगुप्त की पुस्तक धमाल मचा रही है। विष्णुगुप्त की पुस्तक का नाम ‘‘ अखिलेश की गुंडा समाजवादी सरकार ‘‘ है। इस पुस्तक में अखिलेश यादव की सरकार के पांच वर्ष का लेखा-जोखा है वह भी भ्रष्टचार की कहानी और वंशवाद के साथ में है। पुस्तक लखनउ के साथ ही साथ वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, मेरठ सहित सभी जगहों पर विस्तृत तौर पर न केवल उपलब्ध है बल्कि तेजी से आम जन तक पहुंच रही है। अखिलेश यादव और सपा विरोधी राजनीतिक कार्यकर्ता पुस्तक के प्रति काफी सक्रियता दिखा रहे हैं और पुस्तक की उपलब्धि आम जनता तक सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि आम जनता यह जान सके कि अखिलेश यादव की सरकार किस तरह जन विरोधी थी, एक पर एक भ्रष्टचार की कहानियां किस प्रकार से लिखी गयी थी, भ्रष्टाचार से आम जनता के हितों को किस प्रकार से नुकसान पहुंचाया गया, अराजकता और अपराध का बोल बाला किस प्रकार से रहा है, ईमानदार अधिकारयिांें का किस प्रकार से उत्पीडन हुआ, ईमानदार अधिकारियो को किस प्रकार से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया और बेईमान अधिकारियों को प्रोन्नति पर प्रोन्नति मिलती चली गयी, वंशवाद ने लोकतंत्र को जख्मी किस प्रकार से किया है। जब ऐसी पुस्तक आम जन तक सहजता के साथ उपलब्ध होगी तब पुस्तक के वर्णित तथ्य और विचार आम जन तो झकझोरेगा ही, आम जन को सोचने-विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। लेखक विष्णुगुप्त का मत भी यही है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट, अराजक, जातिवादी और वंशवादी राजनीति की विदाई होनी चाहिए और ऐसी राजनीतिक धारा बहनी चाहिए जिसमे वंशवाद की कोई उम्मीद नहीं होनी चाहिए, भ्रष्टचार और प्रशासनिक अराजकता दूर किया जा सके, अपराध पर नियंत्रण रहे और विकास की राशि आम जन तक पहुंच सके।

अब यहां यह प्रश्न उठता है कि विष्णुगुप्त की पुस्तक अखिलेश यादव की राजनीतिक छवि को कितना दागदार कर पायेगी और समाजवादी पार्टी को कितना नुकसान पहुंचा पायेगी? क्या विष्णुगुप्त की पुस्तक का कोई राजनीतिक उदे्दश्य है, कोई निजी विचार-महत्वाकांक्षा भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है? आखिर एक ऐसा लेखक जो हमेशा आर्थिक फटहाली में सकिय रहता है, आर्थिक फटहाली में भी अपने विचारों से समझौता नही करता, प़त्रकारिता में हमेशा दलित, पिछडों की लडाई लडता है, देशद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाता है कारपोरेट लुटेरों पर अपनी स्याही सुखाता है ऐसा लेखक अगर पिछडी जाति के पुनर्जागरण के नाम पर सत्ता में आयी अखिलेश सरकार को चाकचौबंद ढंग से घेरे में लेता है तो फिर पुस्तक की बातों और तथ्यो पर गौर करना ही पडेगा।

पुस्तक की राजनीतिक अहमियत कैसे नहीं बढेगी। लेखक यह भी जानते-समझते हैं कि वे किस छत्ते में हाथ डाले हैं, किस राजनीतिक घराने की अपसंस्कृति के खिलाफ लिख रहे हैं, किस राजनीतिक घराने के अपराध और कुनबेबाजी के खिलाफ लिख रहे हैं और इसके खतरे क्या है? ऐसे भी विष्णुगप्त ,खतरों के खिलाडी है, खतरे ये मोल लेते रहे हैं, अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता और लेखन कार्य करते रहे हैं, इस सच्चाई को हर विचारवान पत्रकार और आम जन समझते हैं।

अब थोडी चर्चा विषय वस्तु और तथ्यों के चाकचौबंद पर। विष्णुगुप्त ने पुस्तक के विषय वस्तु निर्धारण करने में राजनीतिक दूरदर्शिता दिखायी है। पुस्तक का पहला चैप्टर वंशवाद को लेकर है। पहले चैप्टर का शीर्षक है ‘‘ वंशवाद का नंग्न तांडव, अखिलेश का पत्नी प्रेम ‘‘। इस शीर्षक से लेखक ने न केवल मुलायम की बल्कि अखिलेश की वंशवादी राजनीति पर गंभीर चोट की है। लेखक ने साफ तौर पर कहा है कि राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत का अनुयायी कहने वाले मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव ने वंशवाद की राजनीति में जवाहर लाल नेहरू को भी मात दी दी है। जवाहर लाल नेहरू ने सिर्फ अपनी बेटी इन्दिरा गांधी को ही राजनीति में स्थापित किया था जबकि मुलायम सिंह यादव ने अपने पूरे परिवार को राजनीति में स्थापित कर दिया। मुलायम सिंह यादव ने वंशवाद स्थापित कर राममनोहर लोहिया की कब्र खोदी है। लेखक ने उन लोगो को आईना दिखाया है जो अखिलेश यादव को वंशवाद प्रेमी नहीं कहते है। लेखक ने बुलंदी के साथ अखिलेश को मुलायम से बडा वंशवादी कहा था। मुलायम ने अपनी पत्नी को राजनीति में स्थापित नहीं किया था पर अखिलेश ने अपनी पत्नी को राजनीति में स्थापित कर दिया।

सबसे बडी बात यादव सिंह की भ्रष्टाचार कहानी की है। ‘‘ यादव सिंह का संरक्षणकर्ता अखिलेश‘‘ शीर्षक से प्रश्न किया है कि जो लोग अखिलेश को ईमानदार मानते हैं, स्वच्छ मानते हैं, सत्य हरिशचन्द्र का प्रतीक मानते हैं वे सभी यादव सिंह के भ्रष्टचार से जुडे तथ्य देख लें, समझ लें। यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच को रोकवाने के लिए कई संवैधानिक और गैर संवैधानिक हथकंडे अपनाये थे। अखिलेश सरकार की जांच में यादव सिंह को क्लीन चिट क्यों और किस मकसद से दिया गया था। कोर्ट अगर बहादुरी नहीं दिखायी होती तो फिर यादव सिंह को जेल जाना और यादव सिंह का भ्रष्टचार सामने आना मुश्किल होता। अगर जांच संपूर्णता में हो तो फिर यादव सिंह को संरक्षण देने के आरोप में अखिलेश यादव भी जेल के अंदर जा सकते हैं।

अखिलेश यादव का सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट ‘‘ लखनउ-आगरा एक्सप्रेसवे की भी पुस्तक में पोल खोली गयी है। लेखक ने दावा किया है कि लखनउ-आगरा एक्सप्रेसवे अभी बन कर पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है, अधूरा है फिर भी उस एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कर दिया गया। यह एक्सप्रेसवे अनुपयोग है और किसानों की आजीविका को कब्र बना कर बनाया गया है। किसानों से जबरदस्ती जमीन छिनी गयी है। अभी तक किसानों को पूरा मुआवजा भी नहीं मिला है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए यूपी का सबसे बदनाम और भ्रष्ट अधिकारी नवनीत सहगल को जिम्मेदारी दी गयी थी। नवनीत सहगल ने इस योजना को पूरी करने में करोडों का घोटाला किया है।

सैफई महोत्सव को लेकर भी इस किताब में काफी कुछ है। लेखक ने ‘ मौज-मस्ती का सैफई महोत्सव ‘‘ शीर्षक से दावा किया है कि हर साल तीन सौ करोउ रूपये सैफई महोत्सव पर फूके जाते हैं। अमर सिंह के एक बयान को आधार बना कर यह दावा किया गया है। लेखक ने प्रश्न खडा किया है कि अखिलेश और मुलायम राज में कभी काशी, अयोध्या और प्रयाग महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया पर सैफई महोत्सव का आयोजन हर साल सिर्फ मौज मस्ती के लिए किया जाता है और अपसंस्कृति फैलायी जाती है।

पुस्तक में कई अन्य रोचक और तथ्यपूर्ण विषय है जैसे अमर सिंह से क्यों डरते हैं अखिलेश-मुलायम, ईमानदार अधिकारियों जैसे अमिताभ ठाकुर, दुर्गा शक्ति नागपाल आदि का उत्पीडन और बेईमान अधिकारियों को संरक्षण, अखिलेश-मुलायम का विक्टोरिया बग्धी प्रेम, समाजवादी दंगों मे अखिलेश, मूलायम आजम खान का हाथ और अखलाक कांड आदि पर भी विचारोतेक पठनीय सामग्री है।

विष्णुगुप्त ने अपनी पहली पुस्तक में ही राजनीतिक दूरदर्शिता दिखायी थी और विष्णुगुप्त की पुस्तक की सभी बातें सही साबित हुई थी। विष्णुगुप्त ने 2013 और 2014 के बीच एक पुस्तक लिखी थी, इस पुस्तक का नाम था… नरेन्द्र मोदी: 21 वी सदी का नायक ‘‘। यह पुस्तक नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पूर्व लिखी गयी थी। विष्णुगुप्त ने दावा किया था कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे , नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तो उन्हेें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, कांग्रेस मुक्त भारत कैसे बन सकता है, इसका नीति सूत्र दिया गया था। विष्णुगुप्त की उस पुस्तक की सभी बातें जाहिर तौर सच साबित हुई थी। इसलिए यह उम्मीद है कि अखिलेश यादव पर लिखी गयी पुस्तक की बाते भी सही साबित हो सकती हैं, चुनाव में अखिलेश यादव को नुकसान हो सकता है।

अगर अखिलेश यादव सत्ता मे फिर से वापस नहीं आ सके तो फिर विष्णुगुप्त यह दावा कर सकते हैं कि वे वंशवादी, भ्रष्टाचारवादी, गुंडावादी और अराजकतावादी सत्ता की विदाई में उन्होंने भी महती भूमिका निभायी है। पुस्तक की छपाई और रंग-रूप भी आकर्षक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.