इंडिया न्यूज़ के एडिटर मनीष अवस्थी का इस्तीफा, न्यूज़ इंडिया में जाने की अटकलें तेज

इंडिया न्यूज़ के एडिटर मनीष अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है। खबरों की माने तो वे नए हिन्दी समाचार चैनल न्यूज इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।

India News editor Manish Awasthi resigns
मनीष अवस्थी

मनीष अवस्थी का इंडिया न्यूज से नाता टूटा

ITV नेटवर्क के साथ 8 साल की पारी को मनीष अवस्थी ने विराम दे दिया है। मनीष अवस्थी इंडिया न्यूज के साथ चीफ पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर लंबे वक्त से जुड़े थे। सूत्रों की माने तो इंडिया न्यूज़ से इस्तीफे के बाद मनीष अवस्थी फिल्म सिटी से जल्द लॉन्च होने वाले न्यूज़ चैनल में बड़ी भूमिका में आ सकते हैं।

नागपुर से पत्रकारिता के करियर की शुरुआत करने वाले मनीष अवस्थी ने आजतक के साथ लंबी पारी खेली। महाराष्ट्र में बड़ी पहचान के बाद मनीष अवस्थी ने दिल्ली का रूख किया और यहां भी खबरों की दुनिया में काफी नाम कमाया।

यह भी पढ़े ♦ न्यूज़ इंडिया के मैनेजिंग एडिटर बने पशुपति शर्मा

मनीष अवस्थी पिछले दो साल से इंडिया न्यूज़ में देश का सवाल नाम से डिबेट शो कर रहे हैं। 14 अगस्त के बाद से वो इस शो में नजर नहीं आए और तभी से अटकलें शुरू हो गईं। मनीष अवस्थी का इलेक्ट्रानिक मीडिया में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। इसके पहले वो टीवी टुडे नेटवर्क के साथ लंबी पारी खेल चुके हैं। आज तक में उनका 15 साल का लंबा कार्यकाल रहा है। 1998 से 2012 तक वो महाराष्ट्र और गोवा ब्यूरो चीफ के तौर पर जुड़े रहे।

मनीष अवस्थी ने अन्ना आंदोलन से जुड़ी कई बड़ी स्टोरी ब्रेक की। नमोहन सरकार ने जब अन्ना आंदोलन के दौरान भैय्यू जी महाराज को मध्यस्थ बनाया तो मनीष अवस्थी ये खबर ब्रेक करने वाले पहले पत्रकार थे। मुंबई आतंकी हमला अटैक, जर्मन बेकरी पुणे ब्लास्ट जैसी खबरें भी आपने कवर की।

यह भी पढ़े ♦ न्यूज़ इंडिया में एंकर करूण कुमार की एंट्री, मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

मनीष अवस्थी इंडिया न्यूज की री-लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। इंडिया न्यूज में भी मनीष अवस्थी ने तमाम एक्सक्लूसिव खबरें ब्रेक कीं। आसाराम बापू को लेकर इंडिया न्यूज पर मनीष अवस्थी ने तमाम खबरें ब्रेक कीं, जिसने इंडिया न्यूज को टीआरपी के रेस में ला खड़ा किया। मनीष अवस्थी का जाना इंडिया न्यूज के लिए बड़ा और आखिरी झटका माना जा रहा है।

मनीष अवस्थी की अगली पारी को लेकर अटकले

मनीष अवस्थी का बॉलीवुड से भी जुड़ाव रहा। उन्होंने दो फिल्मों में भी काम किया। इंडिया न्यूज़ छोड़ने के बाद उनकी अगली पारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अटकलें ये भी हैं कि मनीष अवस्थी टीवी-9 ग्रुप और टाइम्स नाउ नवभारत के टॉप मैनेजमेंट के संपर्क में भी हैं। हालांकि मनीष अवस्थी के करीबी सूत्रों की माने तो वो न्यूज़ इंडिया के दफ्तर में नज़र आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.