बनना था बी – टाउन की सुपर स्टार और बन गई न्यूज़ प्रेजेंटर

सुजीत ठमके

ख्वाईशे बॉलीवुड की सुपर स्टार बनने की।

charul malik actressसपना हरेक ने देखना चाहिए। इसीलिए दुनिया के महान सायंटिस्ट स्टीव जॉब्स ने कहा है सपनो के बगैर जिंदगी ही क्या है। सपना नहीं है तो जिंदगी अधूरी है। सपना नहीं है तो निरुत्साह है। दुनिया के कई विद्वानो के कहा है नींद में देखे हुए सपने सुबह याद नहीं रहते। लेकिन खुली आँखो से देखे गए सपने हमेशा पुरे होते है। बेशक अगर जज्बा है , लगन है, साहस है। सपना और बड़ी सोच जीने में नई ऊर्जा,उमंग पैदा करती है। हर एक आदमी का सपना अलग अलग होता है। कोई बेहतर सरकारी अफसर बनकर नौकरी करके सादगी के लाइफ जीना चाहता है। कोई सेना में जाकर देश के लिए मर मिटने का जज्बा रखता है। कोई वैज्ञानिक बनाना चाहता है, कोई इंजीनियर, कोई लेखक, कोई बड़ा उद्यमी,कोई राजनेता, को स्पोर्ट्स पर्सन, कोई क्रिकेटर, कोई मीडिया कर्मी तो कोई बॉलीवुड स्टार आदि आदि …… सपना जब बॉलीवुड की सुपर स्टार बनने का हो तो वाकई अपने आप में ही एक बहुत बड़ी चुनौती है। क्योकि बॉलीवुड जगत में नाम होने का मतलब ही है देश दुनिया की नजर में शोहरत, ग्लैमर, स्टेटस, नेम फेम और पैसा। इसीलिए मशहूर नॉवेलिस्ट चेतन भगत ने भी बॉलीवुड हाथ आजमाए है।

किसी भी शख्स का बेटा या बेटी बॉलीवुड में जब एक मुकाम हासिल करता है तब उनका सीना गर्व से फूल जाता है। इसीलिए कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने बना बनाया राजनीतिक मंच ना छोड़कर बॉलीवुड में रहना ही पसंद किया। कई राजनेता और बड़े उद्यमियो ने अपने बेटे, बेटी को बॉलीवुड में करियर बनाने की ख्वाईशे रखकर सपनो की नगरी है मुंबई का रुख किया किन्तु मुंबई के फिजा में उनके अरमा बह गए। देश दुनिया अलग अलग हिस्सों से लाखो लोग सपनो की नगरी में मुंबई में आते है। कुछ स्ट्रगल करते करते थक जाते है। कुछ घर लौट जाते। कुछ निराश होकर थक जाते। कुछ फर्श से अर्श तक पहुंच जाते तो कुछ अर्श से फर्श तक।

ऐसा ही एक सपना नामचीन टीवी एंकर चारुल मलिक का भी था। जी हां ……. चारुल मलिक। चारुल मलिक आज तक के लिए बॉलीवुड कवर करती है। बॉलीवुड की हर छोटी बड़ी खबरों पर चारुल की पैनी नजर रहती है। इसलिए किसी लाइव प्रेस कॉन्फरेंस में बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ,किंग खान, सलमान खान, आमिर, अक्षय कुमार, अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर आदि आदि सुपर स्टार मुंबई के कुछ चंद मीडिया कर्मी को नाम से बुलाते है उसी में से एक नाम है चारुल मलिक का।

लाइव प्रेस कॉन्फरेंस हो , इवेंट हो , किसी फिल्म का प्रमोशन, या किसी फिल्म का प्रीमियर। बिग बी हो या किंग खान ” चारुल आप कैसी है यह जरूर पूछते है। चारुल कई नामचीन मीडिया हाउसेस में रही है। कई अवार्ड भी जीते है। चारुल को खबर को अद्भुत अंदाज में परोसने की कला रगरग में भरी है। चारुल के पास जज्बा है। बड़ी सोच है। बड़े सपने और भी नूर। चारुल का सपना था बॉलीवुड की सुपर स्टार बनाने का। जी हां सही सुना आपने । बॉलीवुड की सुपरस्टार। शायद चारुल मलिक आज टीवी न्यूज़ में नहीं होती तो वो बॉलीवुड की सुपरस्टार होती। देश दुनिया के मीडिया कर्मी को चारुल मलिक का इंटरव्यू लेने के लिए हमें सुनने को मिलता था ” आप कतार में है …… ” अधूरी ख्वाईश इसे ही कहते है। बनना था बी – टाउन की सुपर स्टार और बन गई न्यूज़ प्रेजेंटर।

सुजीत ठमके
पुणे- 411002

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.