न्यूज चैनलों पर लाइव प्रवचन से कुछ नहीं होगा नरेंद्र मोदी जी….

दीपक शर्मा

देश बदल रहा है…दांव बदलिए

घर से गांधीनगर एअरपोर्ट और वहां से उड़कर दिल्ली एअरपोर्ट. फिर हेलीकाप्टर से रैली स्थल के हेलिपैड पर . हेलिपैड से रैली के मंच पर. ४५-५० मिनट के अखिल भारतीय लाइव प्रवचन के बाद फिर मंच से वापस उन्ही रास्तों से होते हुए गांधीनगर के अपने घर.

जनता तक पहुँचने का ये तरीका कुछ महीने चल सकता है. चला भी है. टीआरपी भी मिली है और समर्थन भी. नेता भी पसंद किया गया है और प्रवचन का अंदाज़ भी. लेकिन देश की बदली राजनितिक सोच में ये तरीका अब थक रहा है. अब टीआरपी कम हो रही है. कवरेज घट रही है. अखिल भारतीय लाइव प्रवचन का समय भी घट रहा है. प्रवचन के बीच कामर्शियल ब्रेक भी आ रहे हैं.

भगवा मित्रों लोकसभा का दंगल अगर जीतना है तो नेता को दांव बदलना होगा. आसमान से सीधे मंच पर नही …अब जनता के बीच सड़क पर उतरना होगा…गलियों से गुजरना होगा …गाँव में जाना होगा. पुष्पक विमान से इस देश में राम राज नही आता …राम राज लाना है तो धरती पर रथ उतारना होगा ….क्यूंकि दिल्ली में रामलीला का मंच अब किसी और ने छीन लिया है.

राजनीती का तरीका अब बदल रहा है …जो अब नही बदला तो उसे वक़्त बदल देगा…चार महीने का वक़्त है …दांव बदलिए वर्ना बाज़ी हाथ से निकल सकती है.

2 COMMENTS

  1. Adarniye Deepak Sharmaji, Desh koi khilouna nahi ki koi bhee khel le. TV ke band kamron me aap jo chahe pheken aur ye samjhein ki pure desh ne usse catch kar liaa, aisha perfect koi nahi, ki ye badlao baithe baithe la de. ye achi bat hai….aise hin hote hain bharam ke badshah. desh me aajtak koi bhee badlao delhi se nahi huaa hai, agar huaa hai to bata dein main man lunga. Aur ek bat desh ka mizaaz hin Delhi ko chlata hai, Delhi ka mizaaz desh ko nahi chala sakata..Ye wahi desh hai janhaa Nirmal Baba jaise bhee sadhu hain aur unke bhee bhakt hain….agar aap aur ham koshish karein to hamare bhee bhakt ho sakte hain.. ye to soch pe nirbhar karta hai….!!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.